
भारत से हार की शर्मिंदगी बर्दाश्त न कर सका पाकिस्तान? PCB ने अपने ही अधिकारी को कर दिया सस्पेंड
AajTak
एशिया कप 2025 में भारत से हार के बाद हाथ मिलाने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है. भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने से इनकार किया था, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन निदेशक को निलंबित कर दिया.
एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद सूर्या ब्रिगेड ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. ये मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है. इस कंट्रोवर्सी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट काउंसिल (पीसीबी) ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन निदेशक को निलंबित कर दिया है. पीसीबी का आरोप है कि उन्होंने हाथ मिलाने संबंधी विवाद पर कार्रवाई नहीं की.
बता दें कि 7 विकेट से मैच जीतने के बाद सूर्या एंड कंपनी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. पाकिस्तानी टीम मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों का इंतजार कर रही थी. लेकिन भारतीय प्लेयर्स ने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर दिया था. बाद में पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा मैच प्रजेंटेशन के लिए भी नहीं आए. वहीं, सूर्या ने हाथ मिलाने की घटना पर कहा कि कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर होती हैं. हमने ये बिलकुल ठीक किया और उन्हें सही जवाब दिया.
यह भी पढ़ें: 'हैंडशेक के लिए इंतजार, झेली शर्मिंदगी...', मैच के विवाद पर क्या लिख रहा पाकिस्तानी मीडिया
पीसीबी ने मैच रेफरी को हटाने की मांग की
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार को मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की और उन्हें इस पूरे घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार ठहराया. पाकिस्तान क्रिकेट काउंसिल (PCB) ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) से शिकायत करने के बाद अब ICC का दखल मांगा है. PCB प्रमुख मोहसिन नकवी (जो ACC के अध्यक्ष भी हैं) ने 'X' पर कहा, 'PCB ने ICC को शिकायत दर्ज कराई है कि मैच रेफरी ने आचार संहिता और स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का उल्लंघन किया. PCB ने मैच रेफरी को तुरंत हटाने की मांग की है.'
यह भी पढ़ें: IND vs PAK Highlights: एशिया कप के महामुकाबले में सूर्या ब्रिगेड ने पाक को चटाई धूल... एकतरफा मैच में 7 विकेट से हराया

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










