
भारत से विवाद के बीच आया मुइज्जु का बयान, चीन को लेकर भी बोले
AajTak
भारत के साथ मालदीव के तनाव को लेकर मालदीव विपक्षी पार्टी ने सांसद मिखाइल अहमद नसीम ने एक इंटरव्यू दिया है. नसीम का कहना है कि मुइज्जू की सरकार को आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अपने तीन उप मंत्रियों को निलंबित कर देना चाहिए और भारत सरकार से औपचारिक माफी मांगनी चाहिए.
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चीन के साथ अपने देश के रणनीतिक संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों देश एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि चीन हिंद महासागर द्वीप की संप्रभुता का पूरा समर्थन करता है. मुइज्जू का यह बयान भारत के साथ चल रहे राजनयिक विवाद के बीच आया है.
चीन की हाई-प्रोफाइल स्टेट विजिट के बाद मुइज्जू बीते शनिवार को मालदीव वापस लौटे. मुइज्जू ने कहा कि चीन ने 1972 में राजनयिक संबंध स्थापित करने के बाद से मालदीव के विकास में काफी मदद की है. उन्होंने यह भी कहा कि चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले गई है.
चीन के सरकारी टीवी चैनल CGTN से बात करते हुए मुइज्जू ने कहा कि चीन ऐसा देश नहीं है जो मालदीव के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करेगा और इसी वजह से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते भविष्य में भी मजबूत रहेंगे.
भारत के साथ विवाद को लेकर देश में घिरे मुइज्जू
बीते मंगलवार को मालदीव की विपक्षी पार्टी MDP के सांसद मिखाइल अहमद नसीम ने एक प्रस्ताव पेश कर मांग की है कि विदेश मंत्री मूसा जमीर संसद (मजलिस) में आएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उप मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दें.
नसीम ने मांग की है कि जिन तीन उप मंत्रियों को निलंबित किया गया है, संसद में उनके मामले की सुनवाई हो. उन्होंने यह भी मांग की है कि मुइज्जू सरकार मंत्रियों को बर्खास्त करें और पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए एक औपचारिक माफीनामा जारी करे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








