
भारत में Xiaomi ने लॉन्च किया 32-इंच वाला नया Mi LED स्मार्ट टीवी, कीमत 15,999 रुपये
AajTak
Xiaomi ने भारत में 32-इंच HD Ready Mi LED Smart TV लॉन्च किया है. Mi LED Smart TV 4C 32-इंच को अभी 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया है लेकिन माना जा रहा है इसकी कीमत आने वाले दिनों में बढ़ जाएगी.
Xiaomi ने भारत में 32-इंच HD Ready Mi LED Smart TV लॉन्च किया है. Mi LED Smart TV 4C 32-इंच को अभी 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया है लेकिन माना जा रहा है इसकी कीमत आने वाले दिनों में बढ़ जाएगी. Mi LED Smart TV 4C 32-इंच को सेल के लिए आज यानी 5 अगस्त को 12 बजे से उपलब्ध करवाया जाएगा. इस Mi Smart TV को mi.com या फ्लिपकार्ट से बिग सेविंग डेज सेल में खरीदा जा सकता है. Flipkart सेल आज से सभी के लिए शुरू हो गई है. Mi LED Smart TV 4C भी दूसरे ब्रांड्स की तरह ही एंड्रॉयड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इसमें कस्टमाइज्ड PatchWall ऑन द टॉप दिया गया है. इसके अलावा इसमें क्रोमकास्ट का भी सपोर्ट दिया गया है.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











