
भारत में लॉन्च हुआ OnePlus का नया स्मार्ट 4K TV, जानिए कीमत और फीचर्स
AajTak
OnePlus Summer Launch Event में कंपनी ने OnePlus TV U1S को लॉन्च कर दिया. इसके साथ OnePlus Nord CE स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया गया. OnePlus TV U1S को तीन साइज वेरिएंट्स में पेश किया गया है.
OnePlus Summer Launch Event में कंपनी ने OnePlus TV U1S को लॉन्च कर दिया. इसके साथ OnePlus Nord CE स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया गया. OnePlus TV U1S को तीन साइज वेरिएंट्स में पेश किया गया है. OnePlus TV U1S 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच के साइज वेरिएंट में आता है. TV U1S एक मेटल-बैक डिजाइन और बेजल लेस फ्रंट के साथ आता है. ये टीवी मेटल स्टैंड के साथ भी आएगा. इसमें डेटा सेवर फीचर और पैरेंटल कंट्रोल्स भी दिए गए हैं. OnePlus TV U1S 4K UHD रेज्योलूशन के साथ आता है. ये HDR10 और HDR10+ सर्टिफिकेशन्स को भी सपोर्ट करता है. इस टीवी में MEMC का सपोर्ट भी दिया गया है. इससे लोअर क्वालिटी कंटेंट को भी बेहतर और smoother तरीके से देखा जा सकता है. इसके लिए यूजर के पास ऑपशन दिया जाएगा वो चाहे तो इस फीचर को ऑन या ऑफ कर सकते हैं.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










