
भारत में लड़कियां धड़ल्ले से ले रहीं इमरजेंसी बर्थ कंट्रोल पिल्स, जानें कितना खतरनाक
AajTak
बीते कुछ सालों में 18 से 30 साल की महिलाओं के बीच में इमरजेंसी पिल्स का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है. बहुत सी महिलाओं का मानना है कि इसके सेवन से कोई नुकसान नहीं होता लेकिन आइए जानते हैं क्या कहना है डॉक्टर्स का.
आजकल के समय में कपल्स के बीच असुरक्षित यौन संबंध के बाद होने वाले गर्भधारण के खतरे से बचने के लिए इमरजेंसी पिल्स का सेवन काफी ज्यादा बढ़ गया है. अधिकतर महिलाएं शर्म और झिझक के चलते इन इमरजेंसी पिल्स का सेवन बिना डॉक्टर को दिखाए ही कर लेती हैं, जिससे भविष्य में उन्हें कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
बता दें कि इमरजेंसी पिल या आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली का इस्तेमाल असुरक्षित यौन संबंध के बाद गर्भधारण से बचने के लिए किया जाता है. इसे मॉर्निग-आफ्टर पिल्स के नाम से भी जाना जाता है. इमरजेंसी पिल लेने का सबसे अच्छा समय है, असुरक्षित यौन संबंध के बाद जितनी जल्दी हो सके. 24 घंटे के अंदर ये गोलियां लेना सबसे अच्छा होता है, लेकिन 72 घंटे के अंदर भी लेने से गर्भधारण से बचा जा सकता है.
कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिसमें इमरजेंसी पिल्स लेने के बावजूद भी महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं और उसके साइड इफेक्ट भी झेलने पड़ते हैं. एक ऐसे ही मामले के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जहां 21 साल की एक लड़की ने असुरक्षित यौन संबंध बनाने के बाद गर्भधारण से बचने के लिए इमरजेंसी पिल का सेवन किया. पेट दर्द की समस्या के चलते जब वह लड़की डॉक्टर के पास पहुंची तो डॉक्टर्स ने उसे बताया कि उसकी एक्टोपिक प्रेग्नेंसी है.
बता दें कि, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी, तब होती है जब अंडा गर्भाशय के बाहर प्रत्यारोपित हो जाता है. यह आमतौर पर फैलोपियन ट्यूब में होती है. शादीशुदा ना होने और अपनी सेक्सुअल एक्टिविटीज के बारे में डॉक्टर से बात ना करने की लाख कोशिशों के बाद आखिरकार महिला ने यह बात स्वीकार कर ली कि उसने असुरक्षित यौन संबंध के बाद गर्भधारण रोकने के लिए इमरजेंसी पिल्स का सेवन किया था.
डॉक्टर्स ने बताया कि महिला की एक्टोपिक प्रग्नेंसी का एक बड़ा कारण इमरजेंसी पिल्स का रेगुलर इस्तेमाल था. इसी मामले में फर्टिलिटी एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि बीते 5 सालों में 18 से 30 साल की महिलाओं के बीच इमरजेंसी पिल्स के इस्तेमाल में 25 फीसदी बढ़ोतरी हुई है. उनका मानना है कि बहुत अधिक मात्रा में इमरजेंसी पिल्स का सेवन करने की ही वजह से भविष्य में महिलाओं को गर्भधारण करने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
फर्टिलिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि बहुत सी यंग महिलाओं को लगता है कि इमरजेंसी पिल्स काफी ज्यादा फायदेमंद होती हैं लेकिन वह इस बात को नहीं जानती कि इसके फेलियर रेट काफी ज्यादा हाई हैं. ऐसा भी कहा जाता है कि यह पिल्स, अबॉर्शन पिल्स की तरह काम करती हैं और इससे 100 फीसदी प्रोटेक्शन मिलता है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है. कुछ महिलाओं का यह भी मानना है कि ये पिल्स STI (Sexually transmitted infections) से बचाती हैं और इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









