
भारत में मिली Batman वाली इकलौती बाइक, हैरान कर देंगे फीचर्स
AajTak
अगर आपने बैटमैन सीरीज की फिल्में (Batman Series Films) देखी होंगी, तो बैटमैन की बाइक (Batman Bike) ने आपका ध्यान जरूर खींचा होगा. अब ऐसी ही एक बाइक हकीकत में इंडिया में देखने को मिली है और ये भारत में अभी इकलौती ही है...
बैटमैन की बाइक (Batman Bike), नाम सुनकर ही मजा आ गया ना.. सोचिए अगर ये आपको चलाने के लिए मिल जाए तो कैसा होगा. भारत में भी हू-ब-हू बैटमैन की बाइक जैसी दिखने वाली इकलौती बाइक मिल गई है. इसके फीचर्स जानकर आप वापस से कॉमिक्स के फैंटेसी वर्ल्ड में खो जाएंगे...
Honda ने बनाई Batman वाली Bike होंडा भारत में दोपहिया वाहन बेचने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है. इसी कंपनी की इंटरनेशनल इकाई Honda International ने कॉमिक सुपरहीरो बैटमैन (Batman Comics) की बाइक जैसी दिखने वाली बाइक बनाई है. इसका नाम Honda NM4 Vultus है. इंडिया में अभी ये इकलौती बाइक मुंबई में मौजूद है.
Maruti Alto से ज्यादा पॉवर बैटमैन की बाइक जैसी दिखने वाली Honda NM4 Vultus में 745cc का इंजन है. ये लिक्विड कूल्ड 8v का पैरेलर ट्विन इंजन है जो 54 bhp की पॉवर जेनरेट करता है. अगर इसकी पॉवर को समझना हो तो बस इतना कह सकते हैं कि ये Maruti Alto की पॉवर से भी ज्यादा है. वहीं इसका पीक टॉर्क 68Nm का है.
एक नहीं, बाइक में 4 डिक्की बाइक चलाने वालों की सबसे बड़ी परेशानी उसमें सामान रखने के लिए किसी तरह का स्टोरेज नहीं होना होती है. बैटमैन जैसी दिखने वाली इस बाइक में इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है. इस बाइक में आगे हैंडल के पास दो छोटी डिक्की दी गई हैं जो दोनों 1-1 लीटर हैं. वहीं पीछे की तरफ दी गई दोनों डिक्की की स्टोरेज कैपेसिटी 3 लीटर है.
कार जैसे बहुत सारे फीचर्स इस बाइक में कार जैसे कई फीचर्स भी हैं. ये बाइक डुअल क्लच ट्रांसमिशन के साथ आती है. इसमें एक हैंडब्रेक भी है. इसमें दो तरह के ड्राइविंग मोड मिलते हैं. वहीं इसमें गियर शिफ्टिंग कार के ऑटोमेटिक गियर की तरह होती है.
YouTube पर वायरल हुआ वीडियो बैटमैन की बाइक जैसी दिखने वाली इस मोटरसाइकिल का वीडियो Instagram और YouTube जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ. इस बाइक का वीडियो BikeWithGirl नाम के एक चैनल ने शेयर किया है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











