
भारत में कोविशील्ड लगवाने के बाद कुछ लोगों को हो रही नर्वस सिस्टम की दुर्लभ बीमारी
AajTak
कोरोना वायरस वैक्सीन के बाद थोड़े बहुत साइड इफेक्ट आम हैं. हालांकि एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन से कुछ लोगों में एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर की समस्या भी देखी जा रही है. नर्वस सिस्टम से जुड़ी इस बीमारी का नाम गुलियन-बेरी सिंड्रोम है.
कोरोना वायरस वैक्सीन के बाद थोड़े बहुत साइड इफेक्ट आम हैं. हालांकि, एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन से कुछ लोगों में एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर की समस्या भी देखी जा रही है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार नर्वस सिस्टम से जुड़ी इस बीमारी का नाम गुलियन-बेरी सिंड्रोम है. दो अलग-अलग स्टडीज के मुताबिक, ये बीमारी अब तक कुल 11 लोगों में पाई गई है. इसमें से 7 मामले भारत के तो चार मामले UK के नॉटिंघम के हैं. इन सभी ने बीमारी के पता चलने से 10-22 दिन पहले एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगवाई थी. भारत में ये वैक्सीन लोगों को कोविशील्ड के नाम से दी जा रही है. गुलियन-बेरी सिंड्रोम (GBS) बीमारी में शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से नर्वस सिस्टम के कुछ हिस्सों पर हमला करने लगता है. ये तंत्रिकाएं दिमाग और रीढ़ की हड्डी के बाहर होती हैं.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











