
भारत में इस दिन लॉन्च होगा OnePlus Pad Go, मिलेगा 2.4K रेजोल्यूशन डिस्प्ले और कई फीचर्स
AajTak
Oneplus Pad Go Launch Date in India: वनप्लस भारत में Oneplus Pad Go को 6 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रहा है. इस प्रोडक्ट में 2.4K रेजोल्यूशन डिस्प्ले मिलेगा. इससे पहले कंपनी भारत में Oneplus Pad लॉन्च कर चुकी है. आइए Oneplus Pad Go के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
OnePlus भारत में नया प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम OnePlus Pad Go होगा. इसकी लॉन्च डेट को कंपनी ने कंफर्म कर दी है. यह टैबलेट भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च होगा. इस पैड को लेकर अब तक कई लीक्स डिटेल्स सामने आ चुकी हैं. आइए इस टैबलेट के बारे में जानते हैं.
OnePlus Pad Go की बिक्री OnePlus India वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और Amazon इंडिया पर 6 अक्टूबर से शुरू होगी. बताते चलें कि इससे पहले भारत में OnePlus Pad लॉन्च हो चुका है.इसमें आकर्षक Ergonomic Design का यूज़ किया है. अपकमिंग टैबलेट में भी कंपनी इस डिजाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है.
वनप्लस के अपकमिंग टैबलेट में कर्व्ड एज डिजाइन का इस्तेमाल किया है. इसमें ग्रीन टोन डिजाइन मिलेगा. साथ ही इसके सेंटर में कैमरा दिया जा सकता है, जैसा OnePlus Pad में देखा जा चुका है.
ये भी पढ़ेंः iPhone 14 Plus हुआ कई हजार रुपये सस्ता, अब इतने में मिल रहा
वनप्लस के अपकमिंग डिवाइस में Twin Mint कलर ऑप्शन भी मिलेगा. इसमें भी ब्राइट मैटे मेटेल का इस्तेमाल किया है, जो ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है. हालांकि अभी तक OnePlus Pad Go के प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज की जानकारी शेयर नहीं की है.
OnePlus COO और प्रेसिडेंट Kinder Liu अपने एक इंटरव्यू में कंफर्म कर चुके हैं कि वनप्लस पैड गो में 2.4K रेजोल्यूशन डिस्प्ले मिलेगा. इस टैबलेट में TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो आंखों के यूज़फुल होगा. इसमें Dolby Atmos का भी सपोर्ट मिलेगा.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











