
भारत में आतंकी, लेकिन अमेरिका में नागरिक, SFJ लीडर पन्नू को आखिर कौन बचा रहा है?
AajTak
खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भड़काऊ वीडियो जारी करते हुए पंजाब में दीपावली पर ब्लैक आउट की धमकी दी है. टैरर संगठन सिख फॉर जस्टिस के इस लीडर ने दूसरे राज्यों से आए लोगों को राज्य खाली करने को भी कह दिया. पन्नू पहले भी ऐसी गीदड़ भभकियां देता रहा, जो उसकी एंटी-इंडिया सोच को साफ करती हैं.
खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू लंबे समय से अमेरिका में रहते हुए भारत-विरोधी गतिविधियों को हवा दे रहा है. इसमें भड़काऊ बयानबाजियां भी शामिल हैं. हाल ही में उसने दीपावली के समय पंजाब में हिंदू प्रवासियों को धमकी दी कि वे राज्य छोड़ दें, या त्योहार मनाना बंद कर दें. खुलेआम भारत-विरोधी बयानों के बाद भी अमेरिका ने उसे संरक्षण दे रखा है,वो भी तब, जबकि पन्नू के संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) को भी भारत सरकार आतंकी संगठन बताते हुए सालों पहले प्रतिबंध लगा चुकी.
अमेरिका अपने खिलाफ अपराध करने वालों को कड़ी सजा देता है, तो फिर क्यों वह दूसरे देशों के खिलाफ काम करने वालों को सुरक्षा और आश्रय देता रहा?
ये समझने के लिए पहले अमेरिका में पन्नू की स्थिति समझते चलें. नब्बे के दशक के आखिर में लॉ की पढ़ाई करने के बाद से पन्नू वहीं बस गया. वहीं रहते हुए उसने सिख फॉर जस्टिस की नींव डाली, जिसे भारत ने जुलाई 2019 में आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया. दरअसल इस गुट ने पंजाब रिफरेंडम 2020 नाम से अभियान चलाया था, जिसका मकसद पंजाब को भारत से अलग करके खालिस्तान बनाने पर वोट करना था. इसे उन्होंने सोशल मीडिया पर खूब फैलाया. अलगाववाद का ये एक्सट्रीम चेहरा देखते हुए भारत सरकार ने संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया.
चूंकि पन्नू के पास यूएस की स्थाई नागरिकता है, लिहाजा भारत के लिए उसे खदेड़कर ला पाना मुश्किल है, जब तक कि अमेरिकी सरकार हां न करे.
यूएस उसे निकाल-बाहर क्यों नहीं कर रहा इस कहानी के तीन हिस्से हैं. पन्नू को नागरिकता उस वक्त मिली जब उसने अमेरिका जाकर पढ़ाई की और वहां लॉ प्रैक्टिस शुरू की. तब तक भारत ने उसे आतंकी घोषित नहीं किया था. वो खुद को एक वकील और एक्टिविस्ट दिखाता, जो मानवाधिकार और सिख रेफरेंडम से मुद्दों पर काम कर रहा था. अमेरिका के इमिग्रेशन कानून के तहत नागरिकता का आवेदन करते वक्त अगर शख्स के खिलाफ क्रिमिनल रिकॉर्ड न हो तो उसे नागरिकता मिल जाती है.
भारत ने साल 2019 में पन्नू को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया. लेकिन अमेरिका उसे अब भी फ्री स्पीच एक्टिविस्ट की तरह देखता है क्योंकि उसने सीधे अमेरिकी जमीन पर हथियारबंद हिंसा नहीं की, या उसकी प्लानिंग का ठोस सबूत नहीं मिला. यूएस में अगर कोई संगठन फॉरेन टैररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन की लिस्ट में आ जाए, तभी उसपर कार्रवाई होती है. फिलहाल तब पन्नू इससे बचा हुआ है क्योंकि उसने यूएस को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










