
भारत में अपना राजदूत नियुक्त करने में 'रिकॉर्ड' देरी कर क्या दिखाना चाहता है चीन?
AajTak
भारत में सितंबर के महीने में जी-20 शिखर सम्मेलन होने वाला है जिसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हिस्सा ले सकते हैं. इससे पहले वो 22-24 अगस्त को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका जाएंगे. माना जा रहा है कि इन बैठकों के दौरान पीएम मोदी से साथ उनकी मुलाकात हो सकती है. रिश्तों के ऐसे महत्वपूर्ण दौर में भारत में चीन के राजदूत का पद खाली होना बड़े सवाल खड़े कर रहा है.
भारत-चीन के राजनयिक रिश्तों के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि चीन ने भारत में अपने राजदूत का पद लगातार 10 महीने खाली रखा हो. पर्यवेक्षकों का कहना है कि आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए चीन का यह कदम 'असामान्य' है. ऐसी संभावना है कि आने वाले हफ्तों में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हो सकती है. बावजूद इसके चीन का भारत में अपना राजदूत नियुक्त नहीं करना कई सवाल पैदा कर रहा है.
कुछ पर्यवेक्षकों का यह भी कहना है कि राजदूत नियुक्त करने में रिकॉर्ड देरी कर चीन यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि भारत के साथ उसके संबंध सामान्य नहीं है.
सुन वेइदोंग भारत में चीन के पिछले राजदूत थे जिन्हें अक्टूबर 2022 में चीन ने अपना उप विदेश मंत्री नियुक्त किया था. इसके बाद से ही भारत में चीनी राजदूत का पद खाली पड़ा है.
चीनी राजदूत का पद भारत में चीनी राजनयिकों के दस सबसे प्रतिष्ठित पदों में से एक होता है क्योंकि राजदूत का दर्जा उप विदेश मंत्री के बराबर का होता है. इतना प्रतिष्ठित पद अब तक इतने लंबे समय के लिए खाली नहीं रहा है. बल्कि चीन इससे पहले भारत में अपने राजदूत को खाली पद को भरने के लिए आतुर दिखता था.
इसका एक उदाहरण तब दिखा था जब सितंबर 2014 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आने वाले थे. उस दौरान भारत में चीनी राजदूत के खाली पद को भरने के लिए दोनों देशों ने रिकॉर्ड कम समय में कागजी काम पूरा कर लिया था ताकि शी के भारत आने से पहले भारत में चीनी राजदूत ली युचेंग की नियुक्ति हो जाए. ली से पहले भारत में चीन के राजदूत वेई वेई थे जिन्हें चीन ने नियुक्ति के दो साल बाद अचानक वापस बुला लिया था.
जी-20 शिखर सम्मेलन और चीनी राजदूत का नियुक्त न किया जाना

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








