
'भारत माता की हत्या की बात पर कांग्रेसियों ने मेज थपथपाई, मणिपुर न खंडित था, न है, न होगा...', राहुल गांधी को स्मृति ईरानी का करारा जवाब
AajTak
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के दौरान बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी की वजह से मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई. उनके इस आरोप पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जमकर पलटवार किया. साथ ही उन्होंने राहुल के आरोपों का खंडन किया. उन्होंने भारत माता की हत्या की बात पर कांग्रेसियों के मेज थपथपाने पर राहुल को घेर लिया.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के दौरान बीजेपी पर मणिपुर की हत्या करने और मणिपुर में भारत माता की हत्या करने का आरोप लगाया. इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल के इन आरोपों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सबसे पहले आपकी पीठ पर, आपके आसन पर जिस तरह का आक्रामक व्यवहार देखा, उसका मैं खंडन करती हूं. मणिपुर खंडित नहीं. यह मेरे देश का अभिन्न अंग है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास खून से सना हुआ है.
उन्होंने कहा कि पहली बार राष्ट्र के इतिहास में भारत माता की हत्या की बात कही गई. कांग्रेस पार्टी यहां पर तालियां बजाती रही. जो भारत की हत्या पर ताली पीटी है, उसने इस बात का संकेत पूरे देश को दिया कि मन में गद्दारी किसके है? मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है. देश का हिस्सा है. आपके सहयोगी दल के नेता ने तमिलनाडु में कहा, भारत का मतलब मात्र उत्तर भारत है. राहुल गांधी में हिम्मत है, तो डीएमके के अपने साथी का खंडन करके बताएं. कांग्रेस के एक नेता ने कश्मीर में उसका आप खंडन क्यों नहीं करते, जो कश्मीर को भारत से अलग करने की बात करता है.
स्मृति ईरानी ने अपने संबोधन में कश्मीर में पंडितों के साथ हुए अत्याचार का भी जिक्र किया. इस दौरान ईरानी ने गिरिजा टिक्कू, शीला भट्ट के साथ हुई घटनाओं का भी जिक्र किया. स्मृति ने कहा, आप नहीं चाहते कि हम कश्मीरी पंडितों की बात करें. इन्होंने कहा, आंसू बहाए, भ्रमण किया. 84 के दंगों के दौरान पत्रकार प्रणय गुप्ता ने लिखा, बच्चों की हत्या कर, उनके अंगों को मां के मुंह में ठूसा गया.
स्मृति ईरानी ने कहा, मैं जोड़ों के दर्द पर कुछ नहीं कहूंगी, लेकिन वह जिस यात्रा की बात कर रहे हैं. उस दौरान वे कश्मीर में अपने परिजन के साथ बर्फ से खेलते नजर आए, लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि पीएम मोदी द्वारा धारा 370 हटाने के बाद यह संभव हो पाया.
स्मृति ईरानी ने कहा, अभी हाल में राजस्थान के भीलवाड़ा में 14 साल की बेटी के साथ गैंगरेप किया गया. उसके बाद उसे काटा गया. फिर भट्टी में डाला गया. दो महिला सांसद वहां गई थीं. वहां बच्ची का एक हाथ भट्टी के बाहर छूट गया. न्याय की गुहार तब नहीं लगाई, जब बंगाल में 60 साल की महिला के साथ उसके नाती के सामने उसका रेप किया गया. इस पर आप एक शब्द नहीं बोले.
स्मृति ईरानी ने कहा, असम में दंगे हुए थे, हिंसा हुई थी. केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार थी. तब असम में कांग्रेस के नेता तरुण गोगोई ने बयान दिया था कि कांग्रेस की केंद्र सरकार कदम नहीं उठा रही. सेना नहीं भेज रही.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







