
भारत, बांग्लादेश का नाम लेकर पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री ने उड़ाई शहबाज सरकार की धज्जियां
AajTak
इमरान खान सरकार में वित्त मंत्री रहे मिफ्ताह इस्माइल ने भारत और बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए शहबाज शरीफ सरकार और मौजूदा वित्त मंत्री इशाक डार पर निशाना साधा है. मिफ्ताह इस्माइल का कहना है कि इशाक डार आईएमएफ से ठीक तरह से बात भी नहीं कर पाए, जिसका पाकिस्तान को बड़ा नुकसान भी हुआ है.
साल 2022 में आई बाढ़ के बाद पाकिस्तान की आर्थिक हालत बिगड़ती जा रही है. पाकिस्तान की नजरें अब सिर्फ अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष पर है. जैसे ही आईएमएफ से बेलआउट प्रोग्राम का मामला सुलझ जाएगा तो पाकिस्तान को आर्थिक मदद मिलनी शुरू हो जाएगी. इमरान खान सरकार में पाकिस्तान के वित्त मंत्री रहे मिफ्ताह इस्माइल ने भारत और बांग्लादेश का नाम लेते हुए शहबाज शरीफ सरकार पर निशाना साधा है.
मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि अगर भारत और बांग्लादेश जैसे सभी देश विकास के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ रहे हैं तो यह शहबाज सरकार के विफल मॉडल को दर्शाता है. इसके साथ ही मिफ्ताह इस्माइल ने आईएमएफ बेलआउट प्रोग्राम को लेकर पाकिस्तान के मौजूदा वित्त मंत्री इशाक डार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि इशार डार की वजह से परेशानियां और बढ़ गई हैं.
पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने न्यूज चैनल जियो टीवी से बात करते हुए यह बयान दिया. इस्माइल ने कहा कि, पाकिस्तान की मांगों को मनवाने के लिए कर्जदाता पर दबाव बनाना खुलेआम आईएमएफ की शर्तों का उल्लंघन है. लेकिन इशाक डार ने ऐसा ही किया और उसी के नतीजे में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान सहना पड़ रहा है.
पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने आगे दावा करते कहा कि इशाक डार समझ रहे थे कि वे बिना आईएमएफ की मदद के ही पाकिस्तान की आर्थिक तंगी को दूर कर सकते हैं.
वहीं इस्माइल ने इशाक डार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ''जब मैं वित्त मंत्री था तो मौजूदा वित्त मंत्री इशाक डार मीडिया चैनलों पर उनकी आलोचना करने वाले प्रोग्राम चलाने का दबाव बनाते थे.''
वहीं पाकिस्तान की बिगड़ती जा रही आर्थिक हालत में सुधार के लिए भी इस्माइल ने अपनी योजना बताई. इस्माइल ने कहा कि वे ऐसा फोरम बनाने पर विचार कर रहे हैं, जिसपर सभी पार्टियों के नेता एक साथ आकर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को फिर पटरी पर लाने के लिए चर्चा कर सकें.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








