
'भारत पर बरस रही खुदा की नेमत और पाकिस्तान....', इस्लाम पर जमकर बोले प्रोफेसर मुक्तदर खान
AajTak
प्रोफेसर मुक्तदर खान ने कहा है कि भारत पर पिछले कुछ समय से खुदा की नेमतें बरस रही हैं. भारत में पहले कश्मीर में अरबों का लिथियम का भंडार मिला, फिर आंध्र प्रदेश में रेयर अर्थ एलिमेंट्स की खोज हुई है. उन्होंने पाकिस्तान पर तंज करते हुए कहा कि वो लोगों को वैसे कानून के लिए मौत की सजा सुनाने में लगा है जो गैर-इस्लामिक है.
पिछले दो महीने में भारत का जैसे जैकपॉट लग गया है. फरवरी में जम्मू-कश्मीर में करीब 3,000 अरब का 59 लाख टन लिथियम का भंडार मिला और फिर कुछ दिनों पहले ही आंध्र प्रदेश से रेयर अर्थ एलिमेंट्स के भंडार मिलने की खबर आई है. भारतीय मूल के जाने-माने अमेरिकी प्रोफेसर और डेलावेयर यूनिवर्सिटी में इस्लामिक स्टडीज के फाउंडिंग डायरेक्टर प्रो. मुक्तदर खान ने इन नए भंडारों की खोज को 'भारत पर बरसती खुदा की नेमत' कहा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान को ईशनिंदा कानून को लेकर आड़े हाथों लिया है.
उन्होंने तंज के अंदाज में कहा है कि जहां एक तरफ भारत रेयर अर्थ एलिमेंट्स की खोज कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ईशनिंदा करने वालों को खोज कर उन्हें फांसी दे रहा है.
पाकिस्तान में हाल ही ईशनिंदा के मामले में एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई गई है. व्यक्ति पर व्हाट्सएप के जरिए ईशनिंदा का आरोप था. पाकिस्तान के एक जाने-माने शिक्षक जुनैद हफीज को ईशनिंदा के मामले में कई सालों से जेल में रखा गया है. उन्हें भी पैगंबर मोहम्मद के अपमान के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है.
भारत पर बरस रहीं खुदा की नेमतें
प्रो. खान ने इस संदर्भ में कहा कि पाकिस्तान लोगों को ईशनिंदा के लिए सजा सुनाने में लगा है और दूसरी तरफ भारत लगातार प्रगति कर रहा है और उस पर खुदा भी मेहरबान है.
उन्होंने पाकिस्तानी पत्रकार आलिया शाह को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'फिलहाल भारत पर खुदा की नेमतें बरस रही हैं. कश्मीर में 59 लाख टन लीथियम के भंडार मिले हैं. लिथियम बेहद जरूरी है. सभी बैटरी लिथियम से बने होते हैं. भारत अब तक इसे पूरी तरह से विदेशों से मंगाता था लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








