
भारत ने श्रीलंका को दी 1 अरब डॉलर की मदद, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- पड़ोसी पहले
AajTak
आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी मुल्क श्रीलंका की मदद के लिए भारत आगे आया है. भारत ने श्रीलंका को एक अरब डॉलर की ऋण सुविधा देने के समझौते पर हस्ताक्षर किए.
भारत ने गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को खाद्य उत्पादों, दवाओं और अन्य जरूरी चीजों की खरीद के लिए एक अरब डॉलर की ऋण सुविधा प्रदान करने का ऐलान किया. गुरुवार को दोनों देशों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह जानकारी दी.
इसे लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "पड़ोसी पहले. भारत श्रीलंका के साथ खड़ा है. जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रेडिट लाइन पर हस्ताक्षर किए गए. जो कि भारत द्वारा दिए गए समर्थन के पैकेज का प्रमुख हिस्सा है."
भारत की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे श्रीलंका के वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे ने भी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वित्त मंत्री राजपक्षे ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों द्वारा की जा रही पहलों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी और श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के लिए भारत द्वारा दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद दिया.
प्रधानमंत्री ने भारत की 'पड़ोस पहले' की नीति और उसके एस.ए.जी.ए.आर (इस क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) सिद्धांत में श्रीलंका की केंद्रीय भूमिका के बारे में बात की. उन्होंने दोहराया कि भारत, श्रीलंका के मित्रवत लोगों के साथ सदा खड़ा रहेगा.
वित्त मंत्री राजपक्षे ने सांस्कृतिक क्षेत्र सहित, दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे होते संबंधों का उल्लेख किया. प्रधानमंत्री ने बौद्ध और रामायण पर्यटन सर्किटों के संयुक्त प्रचार के जरिए पर्यटकों के प्रवाह में बढ़ोतरी की संभावना की ओर इशारा किया.
चीन के ऋणपाश (Chinese Debt Trap) का दंश अब पड़ोसी देश श्रीलंका (Srilanka) महसूस करने लगा और अब उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. इस मौके पर भारत ने सच्चे दोस्त की तरह श्रीलंका के साथ हर हालात में खड़े रहने के वादे को निभाया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








