
भारत ने पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से किया इनकार, WCL के सेमीफाइनल में होनी थी भिड़ंत
AajTak
वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के सेमीफाइनल में भारत चैम्पियंस ने पाकिस्तान चैम्पियंस के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है. यह मैच गुरुवार को होना था. भारतीय टीम का कहना है कि वे पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह का मुकाबला नहीं खेलना चाहते.
वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के सेमीफाइनल में भारत चैम्पियंस ने पाकिस्तान चैम्पियंस के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है. यह मैच गुरुवार को होना था. भारतीय टीम का कहना है कि वे पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह का मुकाबला नहीं खेलना चाहते.
भारत चैम्पियंस ने मंगलवार को वेस्टइंडीज चैम्पियंस को सिर्फ 13.2 ओवर में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर उन्होंने पहले ही आपत्ति जताई थी. इससे पहले भी ग्रुप स्टेज का भारत-पाकिस्तान मैच रद्द कर दिया गया था क्योंकि खिलाड़ियों और टूर्नामेंट के एक मुख्य स्पॉन्सर ने विरोध जताया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, EaseMyTrip नाम की कंपनी, जो टूर्नामेंट की स्पॉन्सर थी, ने भी सेमीफाइनल मैच से खुद को अलग कर लिया. कंपनी के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी ने कहा कि भारत के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए हम इस मैच से पीछे हट रहे हैं. उनके अनुसार, "आतंकवाद और क्रिकेट एक साथ नहीं चल सकते."
यह भी पढ़ें: भारत-पाक मैच रद्द होने में क्या हैं अड़चनें? जानें एशिया कप में नहीं हुई भिड़ंत तो क्या होगा असर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन ने भी कहा कि वे पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे. भारत की शुरुआत इस टूर्नामेंट में अच्छी नहीं रही थी. उन्हें पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से हार मिली थी. पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद ही भारत सेमीफाइनल में पहुंचा.
बता दें कि इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना मैच नहीं खेला था क्योंकि कई खिलाड़ियों ने उस मैच से हटने का फैसला किया था. शिखर धवन और हरभजन सिंह इस बायकॉट की शुरुआत करने वाले अहम खिलाड़ी थे. धवन ने सोशल मीडिया पर एक पुराना ईमेल शेयर किया था, जिसमें उन्होंने WCL आयोजकों को पहले ही बता दिया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए वह पाकिस्तान के खिलाफ कोई मैच नहीं खेलेंगे.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






