
भारत ने ठुकराई पाकिस्तान की सिंधु जल संधि बहाली की मांग, अब नए सिरे से तय होंगी शर्तें
AajTak
भारत ने यह तय कर लिया है कि सिंधु जल संधि को बहाल करने की पाकिस्तान की गुजारिश पर विचार नहीं किया जाएगा. भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को अब भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ रिनिगोशिएट किया जाएगा. सूत्रों की मानें तो इस सिंधु जलसंधि को अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत भारत अपने के हितों के अनुसार बनाया चाहता है.
भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है. भारत अब जल संधि को लेकर पुरानी शर्तों पर नहीं मानेगा. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय द्वारा भेजी गई अपील पर भारत सरकार विचार नहीं करेगी. भारत अब इस संधि को दोबारा तय करना चाहता है और इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों और भारत के हितों के अनुरूप संशोधित करने का इरादा रखता है.
सूत्रों के अनुसार, भारत का मानना है कि सिंधु जल संधि सितंबर 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच बनी थी, उस समय 'गुडविल' और मित्रता के आधार पर तय की गई थी, लेकिन बीते तीन दशकों में पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा देकर उस भरोसे को तोड़ा है.
अब नई शर्तों पर होगी बातचीत
भारत इस संधि को अब 21वीं सदी की जरूरतों के अनुसार दोबारा रिनिगोशिएट करना चाहता है. सूत्रों के मुताबिक, संधि को उस समय की इंजीनियरिंग और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाया गया था, जब ना तो जनसंख्या इतनी थी और न ही जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियां सामने थीं.
अब बढ़ती जनसंख्या, ग्लेशियरों के पिघलने, नदियों में पानी की घटती मात्रा और स्वच्छ ऊर्जा की जरूरतों को देखते हुए इस संधि की समीक्षा जरूरी हो गई है. भारत का यह भी मानना है कि पाकिस्तान बार-बार रिनिगोशिएशन में अड़चन डालता रहा है, जो इस संधि के प्रावधानों का उल्लंघन है.
भारत लेगा अपने हिस्से का पानी

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











