
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सियासत तेज, सुरक्षा में ढील का लगाया आरोप, देखें नॉनस्टॉप 100
AajTak
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सियासत तेज हो गई है. के सी वेणुगोपाल ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी. चिट्ठी में चिंता जताई कि हरियाणा स्टेट इंटेलिजेंस के लोगों पर यात्रा के कंटेनर में अवैध तरीके से आने को लेकर शिकायत की है. कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा में शामिल होने वाली शख्सियतों को परेशान किया जा रहा है. देखें नॉनस्टॉप 100.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











