
भारत को संयुक्त राष्ट्र में मिली बड़ी जीत, पाकिस्तान को झटका
AajTak
अब्दुल्ला शाहिद की जीत का विशेष रूप से नई दिल्ली में स्वागत किया गया, जहां भारतीय राजनयिक पर्दे के पीछे से मालदीव के पक्ष में प्रचार में मदद कर रहे थे. जब मालदीव ने एक साल पहले 76वीं महासभा के अध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा की थी, तब से ही भारत उनके प्रचार में जुटा हुआ था.
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष चुने गए हैं. वह यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली के 76वें सत्र के अध्यक्ष होंगे. मालदीव को कुल 143 वोट मिले जबकि अफगानिस्तान को कुल 48 वोट पड़े. शाहिद अब्दुला सितंबर में अपना कार्यभार संभालेंगे. शाहिद अब्दुल्ला की जीत पर भारत ने बेहद खुशी जाहिर की है. अब्दुल्ला शाहिद यूएनजीए के अध्यक्ष वोल्कन बोज्किर की जगह लेंगे जिन्होंने हाल में कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान की तरफदारी की थी. (फोटो-Getty Images) कश्मीर पर बयान देने के बाद भारत ने वोल्कन बोज्किर को आड़े हाथों लिया था. महासभा के मौजूदा अध्यक्ष और तुर्की के पूर्व विदेश मंत्री वोल्कन बोज्किर ने पाकिस्तान से कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में जोरशोर से उठाने की हिमायत की थी, जिस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा था कि संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष का इस तरह का बयान देना अवांछनीय है. इससे उनका कद घटता है. अब वोल्कन बोज्किर का जाना और मालदीव के अब्दुल्ला शाहिद का यूएनजीए का अध्यक्ष चुना जाना भारत के लिए राहत की बात है जबकि पाकिस्तान के लिए इसे झटके के तौर पर देखा जा रहा है. (फोटो-ट्विटर/@AmbMudallali)
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









