)
भारत को मिले नए एडिशनल और डिप्टी NSA, डोभाल की टीम में शामिल हुए ये शख्स कौन हैं?
Zee News
India's New Additional and Deputy NSA: अजीत डोभाल वर्तमान में 2014 से भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) हैं. डोभाल, जो पीएमओ के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से एक हैं, लगभग सभी विदेशी यात्राओं में पीएम मोदी के साथ जाते हैं और नीतिगत मामलों में प्रधानमंत्री के प्रमुख सहयोगी हैं. डोभाल के अधीन अब एक अतिरिक्त एनएसए और तीन डिप्टी NSA होंगे.
India's New Additional and Deputy NSA: उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (Deputy national security adviser) और पूर्व रॉ प्रमुख (Former R&AW chief) राजिंदर खन्ना (Rajinder Khanna) को मंगलवार को अतिरिक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर पदोन्नत किया गया. साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने टीवी रविचंद्रन और पवन कपूर को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) टीम में नए उप एनएसए (new deputy NSAs) नियुक्त किया है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










