
'भारत को बस एक बम चाहिए', संसद कांड का आरोपी ललित करता था ऐसे भड़काऊ पोस्ट, पुलिस खंगाल रही सोशल मीडिया अकाउंट
AajTak
ललित झा का सोशल मीडिया भड़काऊ पोस्ट से भरा हुआ है. यही वजह है कि स्पेशल सेल ललित के सोशल मीडिया लिंक को खंगाल रही है. पुलिस ललित झा से पूछ रही है कि उसने क्या सोचकर और किस सेंस के साथ ये पोस्ट डाला था.
संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में पुलिस लगातार नए खुलासे कर रही है. पुलिस के रडार पर संसद कांड के मास्टरमाइंड ललित झा के कुछ पोस्ट आए हैं. जिसमें ललित के ऐसे पोस्ट मिले हैं, जिसमें वह कह रहा है कि 'भारत को कुछ नहीं बस एक बम चाहिए'. ललित ने ये पोस्ट 26 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. पुलिस ललित झा से पूछ रही है कि उसने क्या सोचकर और किस सेंस के साथ ये पोस्ट डाला था.
जानकारी के मुताबिक ललित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था WHAT INDIA NEED A BOMB. इसके बाद बांग्ला में ललित ने लिखा कि भारत को आज बम की जरूरत है. अत्याचार, अन्याय और अराजकता के खिलाफ मजबूत आवाज. कुछ इसी तरह के पोस्ट ललित ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किए.
इसके अलावा 5 नवंबर को एक पोस्ट में ललित ने लिखा कि रोज़ी-रोटी, हक की बातें जो भी मुंह पर लाएगा. कोई भी हो, निश्चय ही वह कम्युनिस्ट कहलाए. पुलिस के मुताबिक ललित झा का सोशल मीडिया कुछ इसी तरह के भड़काऊ पोस्ट से भरा हुआ है. यही वजह है कि स्पेशल सेल ललित के सोशल मीडिया लिंक को खंगाल रही है.
बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने ललित झा को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने कहा कि इस सुनियोजित हमले के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए गहन और विस्तृत जांच की जरूरत है. कोर्ट में बहस के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा कि ललित झा मास्टरमाइंड है, इसलिए इसकी कस्टडी चाहिए. हमें पता करना है कि इस साजिश के पीछे कितने लोग थे. दिल्ली पुलिस ने ये भी कहा कि सबूतों को इकट्ठा करने के लिए कई राज्यों में जाना पड़ेगा. साजिश में इस्तेमाल हुए मोबाइल भी रिकवर करने हैं.
दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट को बताया कि संसद की सुरक्षा में लापरवाही के मास्टरमाइंड ललित झा ने खुलासा किया कि वे लोग देश में अराजकता पैदा करना चाहते थे, ताकि वे सरकार को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए मजबूर कर सकें. पुलिस पूछताछ में ललित ने इस मामले में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया है. उसने बताया कि वह कैसे पूरे मामले का मास्टरमाइंड बना है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







