
भारत को परेशान कर सकती है ट्रंप की ये बड़ी चेतावनी, बिगड़ जाएगा दोस्ती का गणित?
AajTak
20 जनवरी को शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक रूप से अमेरिका की सत्ता को संभाल ली है. अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप ने कहा कि, वह अमेरिकी लोगों को समृद्ध बनाने के लिए दूसरे देशों पर टैरिफ और टैक्स लगाएंगे. अब सवाल है कि ट्रंप की यह बात भारत के लिए कितनी चिंता की बात हो सकती है?
राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद 20 जनवरी को शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक रूप से अमेरिका की सत्ता को संभाल लिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है. दुनिया की सबसे ताकतवर कुर्सी पर बैठते ही ट्रंप ने कहा कि, वह अमेरिकी लोगों को समृद्ध बनाने के लिए दूसरे देशों पर टैरिफ और टैक्स लगाएंगे. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह एक ऐसी एक्सटर्नल रेवेन्यू सर्विस बनाने जा रहे हैं जिसके जरिए विदेशों से ज्यादा से ज्यादा पैसा अमेरिका आ सके. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, वह अमेरिकी लोगों को बचाने के लिए सबसे पहले यूएस ट्रेड सिस्टम को सुधारने की दिशा में काम करना शुरू करेंगे.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह वैश्विक आयात पर 10 फीसदी का टैरिफ और चीनी सामान पर 60 फीसदी टैरिफ लगाएंगे. इसके साथ ही कनाडाई और मेक्सिकन सामान पर 25 फीसदी का इम्पोर्ट सरचार्ज लगाएंगे.
कनाडा और मेक्सिको के मामले में ट्रंप ने एक चेतावनी भी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर इन दोनों देशों की सरकार अमेरिका में हो रहे अवैध प्रवास और ड्रग्स तस्करी को रोकने में नाकाम रहती हैं तो वह उन पर भी टैरिफ लगाना शुरू कर देंगे.
भारत और अमेरिका एक दूसरे के साथ बड़े स्तर पर कारोबार करते हैं. ऐसे में ट्रंप की विदेशी सामान पर टैरिफ की चेतावनी चिंताजनक जरूर है. भारत में अमेरिका से आने वाले कई सामानों पर भारी टैरिफ लगता है, ऐसे में ट्रंप की ओर से भी विदेशी सामान पर अगर भारी टैरिफ लगाया गया तो इसका कितना असर भारत पर देखने को मिल सकता है?
टैरिफ के मामले में 'जैसे को तैसा' की स्थिति के मूड मे ंहैं ट्रंप
ट्रंप पहले भी भारत समेत कई ऐसे देशों की आलोचना कर चुके हैं जो अमेरिकी सामान पर भारी टैरिफ लगा रहे हैं. ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर भारत जैसे देश अमेरिकी सामान पर भारी टैरिफ लगाएंगे तो अमेरिका भी उनके साथ बिल्कुल ऐसी ही नीति अपनाएगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









