
'भारत को गर्व से प्रेजेंट करेगी रामायणम्, हॉलीवुड में बदलेगी छवि', क्यों बोले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा?
AajTak
'रामायणम्' बनाने वाले नमित मल्होत्रा ने कहा है कि वो जिस फिल्म को बना रहे हैं, उसमें इंडिया को हॉलीवुड में रीप्रेजेंट करने का पूरा दमखम है. उनके मुताबिक ये फिल्म वर्ल्डवाइड इंडिया की छवि को बेहतर तरीके से दिखाएगी.
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इस साल 'रामायणम्' में नजर आने वाले हैं, जो इंडिया की तरफ से सबसे बड़ी और एपिक फिल्म है. इसे 'दंगल' बनाने वाले नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं ऑस्कर विनिंग VFX कंपनी के मालिक नमित मल्होत्रा फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. हाल ही में प्रोड्यूसर ने अपनी अपकमिंग एपिक फिल्म पर खुलकर बात की.
क्यों हॉलीवुड पर बरसे 'रामायणम्' के प्रोड्यूसर?
नमित मल्होत्रा ने ET Now के इवेंट में 'रामायणम्' के आइडिया पर बात की. उन्होंने बताया कि उन्हें इसे बनाने का ख्याल तब आया, जब उन्होंने हॉलीवुड में इंडिया को सही तरीके से ना दिखाए जाने वाली बात नोटिस की. नमित ने कहा, 'जब मैं हॉलीवुड गया, तो मुझे लगा कि वहां हमारी कोई खास जगह नहीं है. हमारे इतिहास या संस्कृति की कोई सही नुमाइंदगी नहीं थी. पिछले 20 साल से मैं कोशिश कर रहा हूं कि हॉलीवुड में हमारी थोड़ी-बहुत जगह बन जाए.'
'अमेरिका के बाकी क्षेत्रों में जैसे फाइनेंस और मेडिसिन में भारतीय लोग बहुत आगे निकल गए हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा नहीं हुआ. वहां वाले हमारी इंडस्ट्री, हमारे इतिहास और संस्कृति की कदर ही नहीं करते थे. ये बात मुझे बहुत परेशान करती थी. खासकर इसलिए कि हम एक उभरता हुआ देश हैं. फिल्मों में हमेशा हमें पीड़ित दिखाया जाता था, जैसे स्लमडॉग मिलियनेयर में. ये मुझे बहुत बुरा लगता था.'
कैसे आया नमित को 'रामायणम्' बनाने का ख्याल?
नमित ने बताया कि हॉलीवुड में इंडिया की इस छवि के कारण ही उन्हें रामायणम् बनाने का आइडिया आया. प्रोड्यूसर ने कहा, 'मैं हमेशा सोचता था कि हमें दुनिया को दिखाना चाहिए कि हम असल में कौन हैं, हम कहां से आए हैं, और हमारा इतिहास कितना समृद्ध और शानदार है. वो तरीके से जो दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा. यही वजह बनी कि मुझे लगा रामायणम् हमारी कहानी दिखाने के लिए सबसे सही और परफेक्ट है. इसे दुनिया के सामने गर्व से पेश किया जा सकता है.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












