
भारत के साथ रिश्तों में बढ़ी खटास, कनाडा के मंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान
AajTak
G20 समिट खत्म होने के बाद ट्रूडो ने कहा था कि कनाडा हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी, अंतर्रात्मा की आजादी और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करने की अभिव्यक्ति की रक्षा करता रहेगा. यह हमारे लिए बहुत जरूरी है. इसी समय हम हिंसा और नफरत को भी खत्म करना चाहते हैं. मालूम हो कि दोनों देशों के बीच एफटीए को लेकर अब तक दर्जनभर वार्ताएं हो चुकी हैं. इन वार्ताओं की शुरुआत 2010 में हुई थी.
भारत और कनाडा के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर फिलहाल बातचीत रोक दी गई है. मौजूदा राजनीतिक तनातनी के बीच यह वार्ता रोकी गई है.
कनाडा की व्यापार मंत्री मैरी एनजी अक्टूबर में भारत के साथ होने जा रही ट्रेड मिशन को स्थगित कर रही हैं. यह वार्ता अक्टूबर में होनी थी. मैरी की प्रवक्ता शांति कोसेन्टिनो ने बताया कि फिलहाल हम भारत के साथ आगामी ट्रेड मिशन को स्थगित कर रहे हैं.
दोनों देशों के बीच मतभेदों की वजह बने खालिस्तान मुद्दे का हवाला दिए बिना एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि एक बार राजनीतिक मुद्दे सुलझा लिए जाने के बाद बातचीत बहाल कर दी जाएगी. यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब हाल ही में कनाडा ने बातचीत को स्थगित करने की बात कही थी.
अधिकारी ने कहा कि भारत ने कनाडा में हुए कुछ चुनिंदा राजनीतिक घटनाक्रम पर नाराजगी जाहिर की थी. इसलिए राजनीतिक मुद्दों का हल निकलने तक हमने यह वार्ता रोक दी है. जैसे ही इन राजनीतिक मुद्दों का हल निकल जाएगा, यह वार्ता एक बार फिर बहाल की जाएगी. यह सिर्फ एक विराम है.
सिख फॉर जस्टिस समूह ने ब्रिटिश कोलंबिया के एक गुरुद्वारा में खालिस्तान की मांग को लेकर 10 सितंबर को जनमत संग्रह कराया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के समक्ष कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर चिंता जताई थी.
G20 समिट खत्म होने के बाद ट्रूडो ने कहा था कि कनाडा हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी, अंतर्रात्मा की आजादी और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करने की अभिव्यक्ति की रक्षा करता रहेगा. यह हमारे लिए बहुत जरूरी है. इसी समय हम हिंसा और नफरत को भी खत्म करना चाहते हैं. मालूम हो कि दोनों देशों के बीच एफटीए को लेकर अब तक दर्जनभर वार्ताएं हो चुकी हैं. इन वार्ताओं की शुरुआत 2010 में हुई थी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









