
भारत के लिए सऊदी अरब ने पाकिस्तान को दिया झटका
AajTak
आर्थिक तंगी और महंगाई से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सैन्य क्षेत्र में पाकिस्तान का एक अहम सहयोगी देश सऊदी अरब पिछले कुछ वर्षों से लगातार पाकिस्तान से दूरी बना रहा है. वहीं, अब सऊदी अरब का रॉयल सऊदी लैंड फोर्स का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस समय भारत दौरे पर है. जाहिर है कि ये पाकिस्तान के लिए चिंता की बात है कि सऊदी अरब भारत के साथ अपने रक्षा संबंधों को मजबूत कर रहा है.
गिरती अर्थव्यवस्था और राजनीतिक उठापटक से बेहाल पाकिस्तान को एक और झटका लगा है. सऊदी अरब का रॉयल सऊदी लैंड फोर्स का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस समय भारत दौरे पर है. इस दौरान इंडियन आर्मी ने सऊदी प्रतिनिधिमंडल को भारतीय सेना की ट्रेनिंग पद्धति और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी दी.
सऊदी फोर्स के प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में सऊदी अरब ने करीबी दोस्त पाकिस्तान के बजाय भारत से द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को बढ़ाया है.
ऐसे में पाकिस्तान अपने सबसे करीबी सहयोगियों में शुमार सऊदी प्रतिनिधिमंडल की इस यात्रा पर बारीकी से नजर रखेगा.
सऊदी अरब ने इससे पहले भी पाकिस्तान को झटका देते हुए कहा था कि अब वो बिना शर्त किसी भी देश को आर्थिक मदद नहीं देगा. सऊदी के इस फैसले का सबसे बुरा असर पाकिस्तान पर इसलिए पड़ेगा क्योंकि मुश्किल वक्त में वह हमेशा सऊदी अरब का ही रुख करता रहा है.
इंडियन आर्मी ने शेयर की तस्वीर
इंडियन आर्मी ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "रॉयल सऊदी लैंड फोर्स के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन आर्मी के विभिन्न ट्रेनिंग प्रतिष्ठानों का दौरा किया और उन्हें ट्रेनिंग प्रक्रिया और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी दी गई. प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा दोनों सेनाओं के बीच सहयोग को और बढ़ाएगी."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









