
भारत के लिए क्या चीन के खिलाफ जाएगा रूस? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट्स
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस दौरे पर हैं. पीएम मोदी के इस दौरे को बदलते वैश्विक परिदृश्य में बेहद ही अहम माना जा रहा है. यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद उनका यह पहला रूस दौरा है जो रूस-चीन रिश्तों के लेंस से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
तीसरी बार सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले विदेश दौरे में रूस की यात्रा पर हैं. यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से पीएम मोदी का यह पहला रूस दौरा है जिसमें वो 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी का रूस दौरा तीन सालों के अंतराल के बाद ऐसे वक्त में हो रहा है जब अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने यूक्रेन से युद्ध के लिए रूस को अलग-थलग कर रखा है. ऐसे में पीएम मोदी के रूस दौरे पर पश्चिमी देश कड़ी नजर बनाए हुए हैं.
इस दौरे पर नजर चीन की भी है जिसने यूक्रेन युद्ध के बाद से रूस के साथ अपने रिश्तों को ऐतिहासिक रूप से बढ़ाया है. भारत के प्रतिद्वंद्वी चीन और रूस की करीबी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो बार चीन जा चुके हैं जबकि वो एक बार भी भारत दौरे पर नहीं आए और पिछले साल सितंबर में आयोजित जी-20 की बैठक से भी उन्होंने दूरी बनाए रखी.
वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी युद्ध के बाद एक बार रूस का दौरा कर चुके हैं. ऐसे में अगर हम भारत-रूस रिश्तों की बात करते हैं तो इसमें चीन के फैक्टर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. कई विश्लेषकों का कहना है कि भारत-रूस की दोस्ती को अगर चीन की कसौटी पर कसा जाए तो ये उतनी खरी नहीं उतरती और भारत के लिए रूस कभी चीन के खिलाफ नहीं जाएगा.
भारत-रूस रिश्तों में चीन के फैक्टर को समझने के लिए हमें इतिहास में झांकना पड़ेगा जब रूस, भारत और चीन के साथ अपने मजबूत रिश्तों को लेकर बड़े धर्मसंकट में फंस गया था.
जब रूस ने भारत को रोक दी सैन्य विमानों की सप्लाई
साल था 1962 जब भारत और चीन के बीच युद्ध छिड़ गया था. तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को पूरी उम्मीद थी कि भारत का पुराना दोस्त रूस (तत्कालीन सोवियत संघ) उसका साथ देगा लेकिन तत्कालीन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निकिता ख्रुश्चेव उसी दौरान क्यूबा मिसाइल संकट में उलझे थे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








