
'भारत के पास यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थ बनने की विश्वसनीयता', बोले पूर्व ब्रिटिश PM डेविड कैमरन
AajTak
पूर्व ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन ने कहा, "हमें दुनिया में हमारे सामने आने वाली चुनौतियों पर भारत के नजरिए की आवश्यकता है. रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए भारत के पास विश्वसनीयता है लेकिन उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि जबरदस्ती किसी क्षेत्र पर कब्ज़ा करने की अनुमति न दी जाए."
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत के पास यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष में मध्यस्थ की भूमिका निभाने की विश्वसनीयता है. कैमरन की यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस की यात्रा पर जाने से एक दिन पहले आया है.
कैमरन ने हाल ही में राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मिलने के लिए यूक्रेन पहुंचे पीएम की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि "भारत के पास यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थ बनने की विश्वसनीयता है." कैमरन ने कहा कि इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए जो भी भूमिका निभाई जा सकती है, उसका स्वागत किया जाना चाहिए.
मध्यस्थता करने की स्थिति में भारत- कैमरन
उन्होंने साथ ही इस बात को भी जोड़ा कि यह इस तरह से किया जाना चाहिए कि यूक्रेन की संप्रभुता और स्वतंत्रता को मान्यता मिले. कैमरन ने कहा, "भारत मध्यस्थता करने की स्थिति में हो सकता है, लेकिन उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बलपूर्वक क्षेत्र पर कब्जा करने की अनुमति न दी जाए."
यह भी पढ़ें: डेविड कैमरन का खुलासा: 26/11 जैसी गलती करता PAK तो हमला कर देता भारत
पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार और उच्च स्तरीय परिषद में भारत के लिए स्थायी सीट की भी जोरदार वकालत की. उन्होंने कहा कि इसमें रिफॉर्म करने की जरूरत है क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद संस्थाओं की स्थापना से दुनिया में "काफी बदलाव" आया है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







