
भारत के दुश्मनों को चुन-चुन कर मार रहा है 'अनजान कातिल', अब PAK में भी महफूज नहीं आतंकी!
AajTak
इसी 8 सितंबर को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की एक मस्जिद में बेजान पड़े रियाज़ अहमद उर्फ अबू कासिम की डरावनी तस्वीर सामने आई थी. उसके चारों तरफ खून बिखरा हुआ था. जुमे की नमाज के दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
भारत के वो दुश्मन, जो कभी समझते थे कि वो सुरक्षित पनाहगाहों में हैं. उन्हें अब पता चल रहा है कि उनकी पनाहगाह भी महफूज़ नहीं है. क्योंकि पाकिस्तान के आतंक का ठिकाना अब अंदरुनी तौर पर ढह गया है. इंडिया टुडे की ये विशेष रिपोर्ट उस खुफिया दुनिया की पड़ताल करती है, जहां आतंक ने जड़ें जमा ली हैं.
असल में आतंकियों ने जिस जगह को अपनी पनाहगाह बना लिया था, उसे अब पतन का सामना करना पड़ रहा है. ये रिपोर्ट आतंक की दुनिया से जुड़े लोगों के पतन का खुलासा करती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि पाकिस्तान के सरबरा अब सत्ता संघर्ष में फंस गए हैं, जिसकी वजह से सारा इल्जाम वक्त और हालात पर लगाया जा रहा है.
पीओके में गोली मारकर हत्या इस आतंकी दुनिया के बेपर्दा होने की शुरुआत 8 सितंबर को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की एक मस्जिद में बेजान पड़े रियाज़ अहमद उर्फ अबू कासिम की डरावनी तस्वीर से होती है. उसके चारों तरफ खून बिखरा हुआ था, जो जुमे की नमाज के दौरान उसकी खात्मे की कहानी बयां कर रहा था. पीओके के रावलकोट में अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.
मोस्ट वॉन्टेड लश्कर आतंकवादियों में से एक रियाज़ उर्फ अबू कासिम 1999 में सरहद पार कर पाकिस्तान में घुस गया था. इसके बाद उसने भारत में कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया था. जिसमें पिछले जनवरी में राजौरी जिले का भयानक ढांगरी आतंकी हमला भी शामिल था.
जैश और हिज्बुल से हिसाब IC-814 विमान के अपहरण से लेकर संसद पर हमले तक, पठानकोट एयरबेस हमले से पुलवामा की बमबारी तक.. एक नाम लगातार उभरता है और वो नाम है पाकिस्तान में मौजूद नामित आतंकवादी मौलाना मसूद अज़हर का. जो आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक भी है. फरवरी 2019 में जब भारतीय युद्धक विमानों ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, तब फरार मसूद अज़हर को पेशावर के एक मदरसे में पनाह मिली थी. हालांकि, ठीक दो महीने बाद एक विस्फोट से उस इलाके की ज़मीन हिल गई थी, जहां मसूद अज़हर ने पनाह ले रखी थी और वह बाल-बाल बच गया था. तब से आतंक का आका मसूद अजहर लोगों की नज़रों से लापता है.
अलग-अलग घटनाएं या कोई बड़ा पैटर्न? हिज्ब-उल-मुजाहिदीन आतंकी संगठन के कमांडर बशीर अहमद पीर का भी दुखद अंत हुआ. वो जम्मू-कश्मीर में हथियारबंद आतंकवादियों की भर्ती करने और घुसपैठ कराने के लिए जिम्मेदार था. पीर ने अपने बॉस सैयद सलाहुद्दीन के साथ पाकिस्तानी सरकार के संरक्षण में वर्षों तक काम किया. लेकिन इस साल की शुरुआत में उसे बिल्कुल नजदीक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. अब सवाल यह है कि क्या ये मामले अलग-अलग घटनाएं हैं या किसी बड़े पैटर्न का हिस्सा हैं?

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







