
भारत के टॉप-7 गेमर्स से मिले PM नरेंद्र मोदी, इंडस्ट्री पर की चर्चा और खुद भी खेला गेम
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ई-स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के कई नामी प्लेयर्स से मुलाकात की है. उन्होंने इन गेमर्स के साथ ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री की चुनौतियों और दूसरे विषयों पर चर्चा की है. साथ ही PM ने कुछ गेम्स को भी ट्राई किया है. हाल में इसका एक ट्रेलर YouTube पर रिलीज किया गया है. जल्द ही इसका पूरा एपिसोड लाइव होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में ही सोशल मीडिया क्रिएटर्स को अवार्ड्स दिए थे. अब उन्होंने गेमिंग इंडस्ट्री के क्रिएटर्स से मुलाकात की है. PM मोदी ने गेमिंग इंडस्ट्री के टॉप प्लेयर्स नमन माथुर उर्फ ig_Mortal, अनिमेश अग्रवाल उर्फ 8bit Thug, मिथिलेश पाटणकर उर्फ Mythpat, पायल धारे उर्फ Payal Gaming, अंशु बिष्ट उर्फ Gamerfleet, तीर्थ मेहता और गणेश गंगाधर से मुलाकात की है.
इसका एक ट्रेलर भी रिलीज किया गया है, जो पूरे एपिसोड की एक झलक देता है. ट्रेलर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के YouTube चैनल पर रिलीज किया गया है. इस ट्रेलर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गेमिंग पर चर्चा करते हुए दिख रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने कई गेम्स को ट्राई भी किया है.
PM मोदी से मिलने के बाद इन गेमर्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है. इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट लिखकर इसे अपने लिए एक महत्वपूर्ण वक्त बताया है. वीडियो में दिख रहा है कि प्रधानमंत्री गेमिंग के बारे में चर्चा करते हुए कई तरह की चुनौतियों पर भी बात कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Free Fire Max में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स, शुरू होने वाला है Royal Event, जानिए डिटेल्स
चाहे ये चर्चा गेमिंग और गैंबलिंग के बीच अंतर करने की हो या फिर दूसरे पॉइंट्स की. इस चर्चा का पूरा एपिसोड 13 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा. अग्रवाल और पाटणकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, 'हमें ई-स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को लेकर प्रधानमंत्री से चर्चा की. उनके आइडिया भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री को पूरी तरह से बदल कर रख देंगे.'
भारत में इस वक्त गेमर्स की संख्या 45 करोड़ से 50 करोड़ है. रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री ने वित्तवर्ष 2023 में 3.1 अरब डॉलर का कारोबार किया है. वहीं पायल धारे ने इंस्टाग्राम पर PM मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए चर्चा में अकेली महिला गेमर होने पर आभार प्रकट किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










