
भारत की T-20 WORLD CUP टीम का ऐलान, कोहली संभालेंगे कप्तानी और धोनी होंगे टीम के मेंटर
Zee News
बीसीसीआई की मेजबानी में अगले महीने 17 अक्टूबर से आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप का आयोजन होगा. वर्ल्डकप के सभी मैच यूएई और ओमान में खेले जाएंगे.
नई दिल्लीः सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बुधवार को टी-20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया जिसमें इशान किशन, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को भी जगह मिली है. चैतीस वर्षीय अश्विन की चार साल बाद सीमित ओवरों की टीम में वापसी हुई है. उन्होंने सीमित ओवरों का अपना आखिरी मैच नौ जुलाई 2017 को खेला था. किशन और चक्रवर्ती को इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम दिया गया है. बीसीसीआई ने वर्ल्डकप के लिए घोषित टीम में बल्लेबाज शिखर धवन और श्रेयस अय्यर को जगह नहीं दी है. गेंदबाजों में स्पिनर युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और क्रुणाल पांड्या को भी जगह नहीं मिली है. मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और दीपक चहर को मौका नहीं मिला है. बीसीसीआई की मेजबानी में अगले महीने 17 अक्टूबर से आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप का आयोजन होगा. वर्ल्डकप के सभी मैच यूएई और ओमान में खेले जाएंगे. वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को होगा. वर्ल्डकप के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के 15 प्लेयर्स के नामों का ऐलान कर दिया है. The Squad is Out! What do you make of for ICC Men's T20 World Cup
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









