
भारत की तारीफ, अमेरिका पर आरोप और SC को नसीहत.. फ्लोर टेस्ट से पहले इमरान खान के संबोधन की 10 बड़ी बातें
AajTak
Pakistan News: इमरान खान (Imran Khan) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर शनिवार सुबह 10 बजे वोटिंग होनी है. इससे पहले शुक्रवार रात इमरान खान ने पाकिस्तान की जनता को संबोधित किया. इस दौरान इमरान खान ने पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निराशा जताई. साथ ही भारत की एक बार फिर तारीफ की.
पाकिस्तान की सियासी उठापटक में आज फाइनल रिजल्ट आने वाला है. इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज फैसला हो जाएगा. साथ ही ये तस्वीर भी साफ हो जाएगी कि मुल्क की बागडोर किसके हाथ में होगी. इससे पहले इमरान खान ने शुक्रवार को देश के नाम संबोधन में कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निराश हैं. इतना ही नहीं इमरान खान ने कहा, अविश्वास प्रस्ताव के पीछे विदेशी साजिश होने के आरोपों की जांच होनी चाहिए थी.
जानते हैं इमरान खान के संबोधन की 10 बड़ी बातें...
1- सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताया अफसोस
इमरान खान ने कहा, मुझे अफसोस है कि कोर्ट ने जो फैसला किया है, वो मुझे स्वीकार है. लेकिन डिप्टी स्पीकर ने जो फैसला किया था, वो आर्टिकल 5 के तहत था. यानी बाहर के मुल्क ने साजिश करके सरकार को गिराने की कोशिश की. मैं चाहता था कि इतने बड़े आरोप पर कम से कम जांच हो. सुप्रीम कोर्ट कम से कम इतनी बड़ी साजिश के दस्तावेजों को एक बार देख तो लेता.. लेकिन इस पर कोई बात नहीं हुई. ऐसे में मुझे काफी निराशा हुई.
2- भेड़ बकरियों की तरह सांसद खरीदे जा रहे
खुले आम हॉर्स ट्रेडिंग की जा रही है. भेड़ बकरियों की तरह सांसद खरीदे जा रहे हैं. बच्चे-बच्चे को पता है कि कौन सा सांसद कितने में खरीदा जा रहा है. कम से कम हमें उम्मीद थी कि सुप्रीम कोर्ट इस पर स्वत: संज्ञान ले. यहां जिस तरह से बिके, सदस्यों को होटलों में बंद करके रखा जा रहा है. हमारे युवाओं को अगर गाइड नहीं किया जाएगा, उनके विचारों को आगे नहीं किया जाएगा, तो वे ये सोचेंगे कि प्रतिनिधियों को खरीदा बेचा जा रहा है, तो वे क्या सोंचेगे. सिसायत अब और नीचे चली गई है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







