
'भारत का परमाणु कार्यक्रम ऊर्जा जरूरतों के लिए, 2047 तक सौ गीगावाट...', सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी
AajTak
सरकार ने एक सवाल के जवाब में राज्यसभा में यह जानकारी दी है कि भारत का परमाणु कार्यक्रम ऊर्जा जरूरतों के लिए है. राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने ये भी कहा कि हमारा लक्ष्य 2047 तक सौ गीगावाट परमाणु ऊर्जा के उत्पादन का है.
वर्ष 2047 तक सरकार ने सौ गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है. यह जानकारी गुरुवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान परमाणु ऊर्जा को लेकर एक सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने दी. पीएमओ में राज्यमंत्री डॉक्टर सिंह ने यह भी कहा कि सरकार अपने लक्ष्य तक पहुंची तो ये देश की कुल ऊर्जा जरूरतों का 10 फीसदी होगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत का न्यूक्लियर मिशन देश की ऊर्जा जरूरतों के लिए है.
डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि हमने न्यूक्लियर मिशन में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स की मैन्यूफैक्चरिंग का रास्ता खोल दिया है. इससे बड़े पैमाने पर स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स की मैन्यूफैक्चरिंग होगी. उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर मिशन में पांच स्वदेशी स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स तैयार करने की बात का भी उल्लेख है और इसके लिए धनराशि भी आवंटित की गई है. डॉक्टर सिंह ने यह भी जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय संगठनों के मानक के मुताबिक तीन सौ मेगावाट से कम के रिएक्टर को ही स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर माना जाता है.
यह भी पढ़ें: अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस खारिज, पीएम राहत कोष पर की थी टिप्पणी
उन्होंने यूपी में रिएक्टर स्थापित करने की योजना से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि जैसे ही इसके विस्तार का कार्यक्रम शुरू होगा, निश्चय ही उसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों को भी इसका लाभ मिलेगा. डॉक्टर सिंह ने यह भी कहा कि जहां तक यूपी की बात है, 220 मेगावाट की दो यूनिट्स यूपी में स्थापित करने की योजना अभी से ही काम कर रही है. महाराष्ट्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने जैतापुर परियोजना और कोंकण क्षेत्र को लेकर प्रश्न पूछा.
यह भी पढ़ें: 'ओला-उबर जैसा सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म जल्द...', लोकसभा में बोले अमित शाह
प्रफुल्ल पटेल के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि जैतापुर का प्रोजेक्ट छह यूनिट का है जिसकी कुल क्षमता 3680 मेगावाट है. हमने जो सौ गीगावाट का लक्ष्य रखा है, उसका 10 फीसदी अकेले जैतापुर से आएगा. उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट पिछली सरकारों में शुरू हुआ था और इतना विलंब हुआ कि कई क्लीयरेंस ही एक्सपायर हो गए. इस सरकार ने एक दिन भी विलंब नहीं किया है. डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने टाइमलाइन के साथ विस्तार से जानकारी दी और कहा कि 45 फीसदी तकनीकी मुद्दे सुलझा लिए गए हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







