
'भारतीय iPhone के लिए और पाकिस्तानी मुफ्त राशन के लिए कतार में खड़े हैं', देश के हालात पर भड़के पाकिस्तानी
AajTak
पाकिस्तान के यूजर्स ने भारत की तारीफ करते हुए कहा है कि वहां विदेशी निवेशकों के लिए स्वागत योग्य वातावरण है जबकि पाकिस्तान में स्थिति बिल्कुल उलट है. यूजर्स का कहना है कि जहां भारत में नए खुले ऐपल स्टोर के आगे लोगों की लाइनें लगी हैं. वहीं, पाकिस्तान में लोग मुफ्त राशन के लिए कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं.
ऐपल ने इसी महीने भारत के दो महानगरों मुंबई और दिल्ली में अपना स्टोर खोला है. ऐपल के सीईओ टिम कुक ने खुद भारत आकर इन स्टोर्स का उद्घाटन किया. उद्घाटन के दौरान दोनों ही स्टोर्स पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी वायरल हुईं जिसमें कुक ग्राहकों के साथ सेल्फी खिंचाते दिख रहे थे. भारत में ऐपल स्टोर्स को लेकर पाकिस्तान से भी प्रतिक्रिया आई है. पाकिस्तानियों का कहना है कि भारत के लोग जहां ऐपल स्टोर्स के बाहर लाइन लगा रहे हैं, वहीं पाकिस्तान के लोग मुफ्त राशन की लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं.
भारत में विदेशी निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल की तारीफ करते हुए एक पाकिस्तानी यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'पाकिस्तान का भारत से तुलना करने का स्वांग आखिरकार खत्म हो गया. हम भारत के साथ तुलना में कहीं भी खड़े नहीं होते. पाकिस्तान के नेताओं ने बस भारत के खिलाफ रक्षा बजट के नाम पर भारी संपत्ति जमा की है.'
एक यूजर ने अपने ही देश पर तंज करते हुए कहा, 'मुंबई में पहला ऐपल स्टोर खुलने पर भारतीय जश्न मना रहे हैं और पाकिस्तान अपने चिड़ियाघर के जानवरों या अपनी मुद्रा, यहां तक कि अपने संस्थानों की भी देखभाल नहीं कर पा रहा है.'
एक अन्य पाकिस्तानी यूजर ने लिखा, 'एक तरफ मुंबई है जहां ऐपल स्टोर के बाहर सैकड़ों लोग कतार में खड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान है, जहां सैकड़ों लोग मुफ्त राशन लेने के लिए कतार में खड़े हैं.'
भारत में विदेशी निवेश का स्वागत और पाकिस्तान में....
पाकिस्तान के कुछ यूजर्स पाकिस्तान की एक हालिया घटना का भी जिक्र कर रहे हैं जिसमें एक चीनी इंजीनियर को ईशनिंदा के आरोप में हिरासत में लिया गया है. पाकिस्तानी यूजर्स ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत में विदेशियों और विदेशी निवेश के लिए स्वागत योग्य वातावरण है जबकि पाकिस्तान में स्थिति बिल्कुल उलट है. उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान में विदेशी निवेशकों के लिए प्रतिकूल वातावरण है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








