
भारतीय रेलवे ने 31 मार्च 2021 तक रद्द की सभी ट्रेनें? जानें इस खबर की सच्चाई
AajTak
सोशल मीडिया पर ट्रेनों के कैंसिल (Trains Cancelled) होने की खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द रहेंगी. हालांकि, रेल मंत्रालय ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है.
देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन एवं विभिन्न प्रकार की पाबंदियां लगाई जा रही हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर ट्रेनों के कैंसिल (Trains Cancelled) होने की खबर तेजी से वायरल हो रही है. एक खबर में दावा किया जा रहा है कि 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। #PIBFactCheck: यह खबर पुरानी है। @RailMinIndia ने 31 मार्च, 2021 तक ट्रेन रद्द करने का यह फैसला नहीं लिया है। इस पुरानी खबर को गलत संदर्भ में साझा किया जा रहा है। pic.twitter.com/YcZ8Za9Vj1 वायरल खबर में दावा किया जा रहा है कि 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द रहेंगी. हालांकि, भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 31 मार्च तक ट्रेनों को कैंसिल करने से जुड़ा कोई निर्णय नहीं लिया है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एजेंसी प्रेस इंफॉरमेशन ब्यूरो (PIB) ने ट्रेनों के रद्द होने से जुड़ी वायरल खबर का फैक्ट चैक करते हुए इसका खंडन किया है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








