
भारतीय यात्रियों से भरे विमान को फ्रांस से जाने की इजाजत, मानव तस्करी का लगा था आरोप
AajTak
फ्रांस के एयरपोर्ट पर पिछले 3 दिन से फंसे विमान को आखिरकार उड़ने की इजाजत दे दी गई है. इस प्लेन में 303 यात्री सवार थे, जिनमें से ज्यादातर भारतीय मूल के थे. बता दें कि मानव तस्करी की आशंका के चलते इस प्लेन को रोका गया था.
फ्रांस के वेट्री एयरपोर्ट पर मानव तस्करी की आशंका में रोके गए लीजेंड एयरलाइंस के विमान को आखिरकार तीन दिन बाद जाने की इजाजत दे दी गई है. इस विमान में कुल 303 यात्री सवार थे, जिनमें से ज्यादातर भारतीय मूल के थे.
बता दें कि विमान वेट्री एयरपोर्ट पर ईधन भरने के लिए उतरा था. इस दौरान फ्रांस के अधिकारियों को सूचना मिली की इसमें मानव तस्करी के पीड़ितों को ले जाया जा रहा है, जिसके बाद फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया. वेट्री एयरपोर्ट पर रिसेप्शन हॉल को वेटिंग एरिया में बदल दिया गया और सभी यात्रियों को वहां रोका गया.
दो यात्रियों को हिरासत में लेकर हुई पूछताछ
अधिकारी के मुताबिक यात्रियों को हवाई अड्डे के एंट्री हॉल में रखा गया था. साथ ही एंट्री हॉल को कवर कर दिया गया था. पुलिस ने इस एरिया में दूसरे यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी. पेरिस प्रॉसीक्यूटर ऑफिस ने बताया था कि शुक्रवार को हिरासत में लिए गए 2 यात्रियों को शनिवार को फिर 48 घंटे के लिए हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की गई.
क्रू मेंबर्स को पूछताछ के बाद जाने दिया
जिस फ्लाइट को फ्रांस से उड़ान भरने से रोका गया था, वह लीजेंड एयरलाइंस की थी. घटना के बाद एयरलाइंस की वकील लिलियाना बकायोको ने कहा कि एयरबस A340 के चालक दल के सभी सदस्यों को पूछताछ के बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई, उन्होंने इससे पहले कहा था कि अगर अभियोजकों ने एयरलाइंस के खिलाफ आरोप दायर किए तो वह भी मुकदमा दायर करेंगे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









