
भारतीय मूल के धर्मेश शाह ने 126 करोड़ रुपये में बेचा ये डोमेन नेम, ChatGPT के मेकर ने मारी बाजी
AajTak
OpenAI ने Chat.com डोमेन को HubSpot के को फाउंडर और CTO धर्मेश शाह से खरीद लिया है. जानकारी के मुताबिक, इसके लिए 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर की डील हुई. Chat.com इंटरनेट की दुनिया के पुराने डोमेन में से एक है. इसको सितंबर 1996 में रजिस्टर्ड कराया था. जानकारी के मुताबिक, बीते साल धर्मेश शाह ने Chat.com का अधिग्रहण किया था, जिसके लिए उन्होंने 15.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए थे.
ChatGPT मेकर OpenAI ने आखिरकार दुनिया के सबसे पुराने डोमेन से एक Chat Dot com को अपना बना लिया है. इस हाई-प्रोफाइल डोमेन को OpenAI ने HubSpot के को फाउंडर और CTO धर्मेश शाह से खरीदा है. अब Chat Dot com को सीधे OpenAI के ChatGPT के साथ रिडायरेक्ट किया जा चुका है. इसके लिए उन्होंने 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक पर सहमति बनाई है.
Chat.com इंटरनेट की दुनिया के पुराने डोमेन में से एक है. इसको सितंबर 1996 में रजिस्टर्ड कराया था. जानकारी के मुताबिक, बीते साल धर्मेश शाह ने Chat Dot com का अधिग्रहण किया था, जिसके लिए उन्होंने 15.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए थे. भारतीय करेंसी में इसे कंवर्ट करते हैं, तो यह 130 करोड़ रुपये बनती है.
धर्मेश शाह इस साल मार्च में बता चुके हैं कि वह इस डोमेन नेम को सेल कर चुके हैं, जिसका उस दौरान नाम नहीं बताया था. इसके बाद धर्मेश शाह ने हाल ही में खुद X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके इस डील के बारे में बताया. OpenAI के CEO Sam Altman ने भी इस डील को लेकर एक छोटा सा पोस्ट किया. इस पोस्ट में सिर्फ Chat.com लिखा.
OpenAI ने इस डोमेन को 15 मिलियन डॉलर से अधिक की कीमत में खरीदा है. शाह ने बताया कि उन्हें इस डील में OpenAI के शेयर मिले हैं, हालांकि उन्होंने पूरी डील के बारे में खुलासा नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: 'स्मार्टफोन जॉम्बी' से सावधान, बेंगलुरू में लगा साइनबोर्ड, जानिए क्यों हो रहा वायरल?
शाह ने इस अधिग्रहण के बाद X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट भी लिखा, उन्होंने पोस्ट में कहा कि Chat.com एक शानदार डोमेन है जो किसी को एक बहुत ही सफल प्रोडक्ट या कंपनी बनाने के लिए इनकरेज करती है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











