
भारतीय मूल की ब्रिटिश सांसद शिवानी राजा ने हाथ में श्रीमद्भगवत गीता लेकर ली शपथ, VIDEO
AajTak
ब्रिटेन के आम चुनावों में किएर स्टार्मर की लेबर पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है. 14 साल विपक्ष में बैठने के बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी हुई है. इस चुनाव में शिवानी राजा काफी चर्चा में रहीं. उन्होंने लेबर पार्टी से लीसेस्टर ईस्ट सीट पर चुनाव जीता था. शिवानी राजा ने ब्रिटेन की संसद में हाथ में भगवत गीता पकड़कर शपथ ली है.
ब्रिटेन के आम चुनावों में किएर स्टार्मर की लेबर पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है. 14 साल विपक्ष में बैठने के बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी हुई है. इस चुनाव में शिवानी राजा काफी चर्चा में रहीं. शिवानी राजा ने लीसेस्टर ईस्ट सीट पर कंजर्वेटिव पार्टी के लिए ऐतिहासिक जीत हासिल की, जिससे इस सीट पर लेबर पार्टी का 37 साल का वर्चस्व खत्म हो गया. वह भारतीय मूल के लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रही थीं. शिवानी राजा ने ब्रिटेन की संसद में हाथ में भगवत गीता पकड़कर शपथ ली है.
ब्रिटेन की सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद शिवानी राजा ने X पर लिखा कि लीसेस्टर ईस्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए संसद में शपथ लेना सम्मान की बात है. मुझे गीता पर महामहिम राजा चार्ल्स के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेने पर वास्तव में गर्व है.
शिवानी की जीत लीसेस्टर सिटी के हालिया इतिहास को देखते हुए काफी अहम है, यहां 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान टी20 एशिया कप मैच के बाद भारतीय हिंदू समुदाय और मुसलमानों के बीच संघर्ष हुआ था.
शिवानी राजा ने चुनाव में 14,526 वोट हासिल किए, उन्होंने लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल को हराया, जिन्हें 10,100 वोट मिले थे. ये जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण थी, क्योंकि लीसेस्टर ईस्ट 1987 से लेबर का गढ़ रहा है. शिवानी की जीत ने 37 वर्षों में पहली बार इस निर्वाचन क्षेत्र में एक टोरी को चुना है.
शिवानी राजा के अलावा यूके में 4 जुलाई को हुए आम चुनाव में 27 अन्य भारतीय मूल के सांसद हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए हैं. इस बीच ब्रिटेन के चुनाव में लेबर पार्टी के सत्ता में आने के बाद सैकड़ों नवनिर्वाचित सांसद उत्साहपूर्वक संसद पहुंचे. नए हाउस ऑफ कॉमन्स में अब तक निर्वाचित महिलाओं की संख्या सबसे अधिक 263 है, जो कुल संख्या का लगभग 40 प्रतिशत है, इसमें सबसे अधिक 90 अश्वेत सांसद हैं.
बता दें कि किएर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने हैं. उन्होंने ब्रिटेन के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया है. लेबर पार्टी ने 650 सदस्यीय हाउस ऑफ कॉमन्स में 412 सीटें हासिल कीं हैं, जो 2019 के पिछले चुनाव से 211 अधिक हैं. वहीं ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी ने पिछले चुनाव से 250 सीटें कम यानी सिर्फ़ 121 सीटें जीती हैं. लेबर पार्टी का वोट शेयर 33.7 प्रतिशत था, जबकि कंजर्वेटिव पार्टी का वोट शेयर 23.7 प्रतिशत था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








