
भारतीय मूल की कश्मीरी पंडित शेफाली राजदान बनीं नीदरलैंड में US की राजदूत, राष्ट्रपति बाइडेन ने किया नामित
AajTak
Kashmiri Pandit Shefali Razdan Duggal: शेफाली राजदान दुग्गल कश्मीर से अमेरिका में आई एक भारतीय अप्रवासी हैं और उनका पालन-पोषण सिनसिनाटी, शिकागो, न्यूयॉर्क और बोस्टन में हुआ है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने भारतीय मूल की कश्मीरी पंडित शेफाली राजदान दुग्गल (Shefali Razdan Duggal) को नीदरलैंड (Netherland) में अपना राजदूत नामित किया है. व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि प्रवासी भारतीय 50 साल की शेफाली राजदान दुग्गल एक अनुभवी राजनीतिक कार्यकर्ता हैं. वह महिला अधिकार अधिवक्ता और मानवाधिकार प्रचारक हैं. राजदान यूनाइटेड स्टेट्स होलोकॉस्ट मेमोरियल म्यूज़ियम काउंसिल के लिए पूर्व में राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त की जा चुकी हैं, और एक पश्चिमी क्षेत्रीय सलाहकार के रूप में काम कर रही हैं.
सिनसिनाटी, शिकागो, न्यूयॉर्क और बोस्टन में पली-बढ़ीं शेफाली राजदान दुग्गल ह्यूमन राइट्स वॉच की सैन फ्रांसिस्को समिति और वेक फ़ॉरेस्ट यूनिवर्सिटी लीडरशिप एंड कैरेक्टर काउंसिल की सदस्य हैं, और एमिली की लिस्ट के लिए राष्ट्रीय निदेशक मंडल में कार्यरत हैं.
शेफाली कई नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित हैं, जिसमें यूएस होलोकॉस्ट मेमोरियल म्यूजियम द्वारा वेस्टर्न रीजनल लीडरशिप अवार्ड, कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली द्वारा कम्युनिटी हीरो और नेशनल डायवर्सिटी काउंसिल द्वारा कैलिफोर्निया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक के रूप में सम्मानित किया जाना शामिल है. राजदान ने मियामी विश्वविद्यालय (ऑक्सफोर्ड, ओएच) से जनसंचार में बीएस और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से मीडिया ईकोलॉजी में एमए किया है.
व्हाइट हाउस ने बताया कि शेफाली राजदान दुग्गल ने बाइडेन के लिए महिलाओं की राष्ट्रीय सह-अध्यक्ष और डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी में उप राष्ट्रीय वित्त अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है.
भारतीय मूल की शेफाली राजदान दुग्गल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साल 2008 के चुनाव अभियान में सक्रिय थीं. इसके अलावा उन्होंने हिलेरी क्लिंटन के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में भी उत्तरी कैलिफोर्निया संचालन समिति में अहम भूमिका निभाई थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









