
भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल की बहन ने कांग्रेस के लिए पेश की दावेदारी
AajTak
भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल की बहन सुशीला जयपाल ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा कि हमें सांसद ब्लूमेनॉयर की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रगतिशील शख्स की जरूरत है. हमारे मूल्यों से समझौता किए बिना हमारे समुदाय के लिए काम करने की जरूरत है.
भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल की बहन सुशीला जयपाल ने कांग्रेस के लिए अपनी दावेदारी पेश की है. उन्होंने ओरेगन से बुधवार को अपनी दावेदारी का ऐलान किया.
फिलहाल ओरेगन से ड्रेमोक्रेटिक अर्ल ब्लूमेनॉयर लंबे समय से सांसद है. ब्लूमेनॉयर ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि वह दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसके बाद सुशीला ने ओरेगन में ब्लूमेनॉयर की जगह दावेदारी पेश की.
ओरेगन की पूर्व काउंटी कमिश्नर सुशीला ने बुधवार को अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा कि हमें सांसद ब्लूमेनॉयर की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रगतिशील शख्स की जरूरत है. हमारे मूल्यों से समझौता किए बिना हमारे समुदाय के लिए काम करने की जरूरत है.
61 साल की सुशीला ने कहा कि मुझे कांग्रेस के लिए अपनी दावेदारी का ऐलान करते हुए गर्व महसूस हो रहा है. यह अपने क्षेत्र के लिए काम करते रहने जैसा ही है. बेघरों का संकट, पब्लिक सेफ्टी, कामगारों के लिए भत्ते ये सभी बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे हैं. उन्होंने कहा कि मैं इन मुद्दों को अब संसद में उठाना चाहती हूं. हम अपने अधिकारों के लिए खड़े हैं, लोकतंत्र के लिए खड़े हैं.
अमेरिकी सांसद प्रमिला ने भी कहा कि मेरी बहन सुशीला ने कांग्रेस के लिए दावेदारी पेश की है. बता दें कि सुशीला जयपाल
कौन है सुशीला जयपाल?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









