
भारतीय बैडमिंटन संघ ने ‘खेल रत्न’ अवार्ड के लिए के श्रीकांत समेत इस खिलाड़ी का भेजा नाम
Zee News
बीएआई ने एचएस प्रणय, प्रणव जैरी चोपड़ा और समीर वर्मा को अर्जुन अवार्ड के लिए नौमिनेट किया है. वहीँ संघ ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए एस मुरलीधरन और पीयू भास्कर बाबू के नाम भेजे हैं.
नई दिल्लीः ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत को भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने मुल्क के सबसे आला तरीन खेल ऐजाज ’राजीव गांधी खेल रत्न’ के लिए नौमिनेट किया है. बीएआई ने तीन खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए भी नौमिनेट किया है. वल्र्ड चैंपियनशिप 2019 में ब्रोंज मेडल जीतने वाले प्रणीत तोक्यो में मेल सिंगल मुकाबले में क्वालीफाई करने वाले अकेले हिन्दुस्तानी खिलाड़ी हैं. श्रीकांत गुजिश्ता कुछ वक्त से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन 2017 में उन्होंने चार खिताब जीते थे. गौरतलब है कि खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के जरिए पुरस्कारों के लिए नामांकन भेजने की आखिरी तारीख पहले 21 जून थी जिसे बाद में 5 जुलाई कर दिया था. हर साल 29 अगस्त को देश के बेहतरीन खिलाड़ियों और कोच को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाता है. अर्जुन अवार्ड के लिए भी भेजा नाम बीएआई ने एचएस प्रणय, प्रणव जैरी चोपड़ा और समीर वर्मा को अर्जुन अवार्ड के लिए नौमिनेट किया है. संघ ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए एस मुरलीधरन और पीयू भास्कर बाबू के नाम भेजे हैं. मुरलीधरन को पहले ही लाइफटाइम एचीवमेंट वर्ग में द्रोणाचार्य पुरस्कार मिल चुका है. वहीं लीरॉय डिसा और पीवीवी लक्ष्मी के नाम ध्यानचंद पुरस्कार के लिए भेजे गए हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










