
भारतीय प्लेयर्स से हाथ मिलाने की जिद पर क्यों अड़ा पाकिस्तान... लाहौर में सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी
AajTak
भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. पाकिस्तान ने मैच खेलने के बदले तीन शर्तें रखीं, जिनमें भारतीय खिलाड़ियों से अनिवार्य हैंडशेक की मांग सबसे ज्यादा चर्चा में है. आईसीसी ने साफ कर दिया है कि चयनात्मक भागीदारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला मुकाबला अब सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं रह गया है, बल्कि यह एक बड़ा कूटनीतिक और सियासी मुद्दा बन चुका है. पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ मैदान पर उतरने की इजाजत देने से इनकार कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इस मैच के बहिष्कार के संकेत दिए, जिससे आईसीसी की चिंता बढ़ गई.
आईसीसी ने साफ शब्दों में पाकिस्तान को चेताया कि टूर्नामेंट में चुनिंदा मैच खेलने की इजाजत नहीं दी जा सकती. अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच से पीछे हटता है, तो उसे भारी आर्थिक नुकसान, पॉइंट्स कटौती और यहां तक कि भविष्य के टूर्नामेंट्स पर असर झेलना पड़ सकता है.
भारत-पाकिस्तान मुकाबला होगा या नहीं इसको लेकर अब भी अनिश्चितता बरकरार है. लेकिन पीसीबी और आईसीसी के बीच लगातार बातचीत जारी है. इसी बीच लाहौर में रविवार को एक बड़ी मीटिंग हुई.
आईसीसी की सख्ती और लाहौर की सीक्रेट मीटिंग
आईसीसी के कड़े रुख के बाद पाकिस्तान बैकफुट पर आया. मामले को संभालने के लिए रविवार देर रात लाहौर में आईसीसी और पीसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक गोपनीय बैठक हुई. इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भी शामिल किया गया.
बैठक के दौरान पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने के बदले तीन शर्तें रखीं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय खिलाड़ियों से अनिवार्य हैंडशेक की मांग को लेकर हुई.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








