
भारतीय छात्रा को कार से कुचलकर उड़ाया था मजाक, उस अमेरिकी पुलिस अफसर पर नहीं चलेगा आपराधिक केस
AajTak
अमेरिका में भारतीय छात्रा जाह्नवी कडुंला को कुचलने वाले सिएटल पुलिस अधिकारी केविन डेव को आपराधिक आरोपों का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके पीछे की वजह है कि अधिकारियों ने अदालत में पर्याप्त सबूतों की कमी का हवाला दिया है.
अमेरिका के जिस सिएटल पुलिस अधिकारी पर हैदराबाद की भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला (Jaahnavi Kandula) को कुचलने का आरोप लगा था, उसके खिलाफ अब किसी भी तरह का आपराधिक केस नहीं चलेगा. इसके पीछे अधिकारियों ने पर्याप्त सबूतों की कमी का हवाला दिया है. किंग काउंटी अभियोजक कार्यालय ने बुधवार को आरोपी अधिकारी केविन डेव के खिलाफ मामले को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया.
ओवर स्पीड की वजह से मारी गई जाह्वनी धिकारियों ने कहा कि सिएटल पुलिस अधिकारी, जिसने ओवर स्पीड कार से जाह्नवी कंडुला को मार डाला था वह पर्याप्त सबूतों की कमी के कारण किसी भी आपराधिक आरोप का सामना नहीं करेगा. किंग काउंटी प्रॉसिक्यूटिंग अटॉर्नी ने एक बयान में कहा,'यह किंग काउंटी अभियोजन अटॉर्नी कार्यालय की जिम्मेदारी है कि वह सिएटल पुलिस अधिकारी केविन डेव और जनवरी 2023 में टक्कर में जाह्नवी कंडुला की मौत से जुड़े मामले से संबंधित सभी उपलब्ध सबूतों की समीक्षा करे.'
यह भी पढ़ें: सिएटल सिटी, रोड एक्सीडेंट और भारतीय लड़की की मौत... 7 महीने बाद जाह्नवी के मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया सच हालाँकि, अटॉर्नी लीसा मैनियन ने कहा, 'कंडुला की मौत दिल दहला देने वाली है और इसने किंग काउंटी और दुनिया भर के समुदायों को प्रभावित किया है.' आपको बता दें कि 23 जनवरी, 2024 को सिएटल में एक सड़क पार करते समय अधिकारी डेव द्वारा चलाए जा रहे एक पुलिस वाहन की चपेट में आने से 23 वर्षीय भारतीय छात्रा कंडुला की मौत हो गई थी. अधिकारी उस समय 119 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था. इसी दौरान कंडुला कार की चपेट में आ गई और 100 फीट दूर जा गिरी.
पुलिस ने उड़ाया मौत का मजाक
इसके एक दिन बाद सिएटल के एक अन्य पुलिस अफसर का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो जाह्नवी की मौत का मजाक उड़ाता दिखा. इस वायरल वीडियो से साफ पता चलता है कि अमेरिकी पुलिस की मानसिकता कितनी घटिया हो सकती है. अफ्रीकी अमेरिकियों के प्रति इनके व्यवहार से तो हर कोई वाकिफ था. लेकिन अब पता चला है कि ये हर उस शख्स के प्रति ऐसा ही रवैया रखती है, जो इनके श्वेत समुदाय से नहीं हैं.
वीडियो को सिएटल पुलिस विभाग की तरफ से जारी किया गया था. फुटेज ऑडरर के बॉडी कैमरा से लिया गया. जिसमें वो इस घटना का मजाक उड़ाता और इस पर हंसता हुआ सुना जा सकता है. घटना को लेकर फोन पर बात करते हुए बोलता है- 'वो मर गई'. फिर कई बार हंसता है. वीडियो के आखिर में उसे बोलते हुए सुना जा सकता है, 'हां, चेक करने के लिए बस अभी लिखा. 11 हजार डॉलर. वैसे तो 26 की थी... उसकी लिमिटेड वैल्यू थी.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









