
भारतीयों पर हमले और मंदिरों में तोड़फोड़, क्यों अमेरिका में हिंदूफोबिया दिख रहा है?
AajTak
अमेरिका में हिंदुओं के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है. हाल में भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद ने भी हिंदूफोबिया को लेकर चिंता जता डाली. हिंदू खुद को सबसे ज्यादा सहनशील मानते रहे, तब क्या वजह है कि अमेरिका में उनके खिलाफ हिंसा दिख रही है. FBI की हेट क्राइम स्टेटिस्टिक्स रिपोर्ट भी यह मानती है.
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने हिंदूफोबिया पर एक प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए कहा कि भारतीय मूल के बच्चों और लोगों के खिलाफ नफरत बढ़ रही है. हिंदू मंदिरों को नष्ट किया जा रहा है. यहां तक कि भारतीय दूतावासों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. ये प्रमाण है कि हिंदूफोबिया रियल है. सांसद की बात में वजन है. बीते कुछ समय से लगातार मंदिरों और भारतीयों पर हमलों की खबरें आ रही हैं. लेकिन सबको अपनाने वाले अमेरिका को हिंदुओं से क्या समस्या हो गई?
क्या है फोबिया का मतलब
ये एक तरह का डर है, जो अक्सर अतार्किक यानी बिना किसी वजह के होता है. मसलन कई लोगों को ऊंचाई पर डर लगता है, या फिर अंधेरे से डर लगे. धर्म या किसी खास विचारधारा को मानने वालों से भी किसी को डर लग सकता है. जैसे दूसरे विश्व युद्ध के समय हिटलर ने यहूदियों के खिलाफ इस तरह का डर दिखाया. ये डर नफरत में बदल गया और करोड़ों यहूदियों के नरसंहार की वजह बना. इसे एंटी-सेमिटिज्म कहते हैं, जो खास यहूदियों से नफरत को बताती है.
आगे चलकर इस्लामोफोबिया टर्म सुनाई दिया. ये सितंबर 2001 में अमेरिका पर हमले के बाद की बात है, जब पता लग चुका था कि हमले में चरमपंथी इस्लामिक ताकतें शामिल हैं. इसके बाद अलग-अलग देशों में मुस्लिमों से डरने या उनपर हमले की बात कही जाने लगी. अब हिंदूफोबिया दिखाई दे रहा है.
क्या कहते हैं इंटरनेशनल थिंक टैंक

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








