
भारतीयों को नीचा दिखाने के बाद ब्रिटेन की भारतीय मूल की गृह मंत्री आईं बैकफुट पर
AajTak
भारतीय मूल की ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने बुधवार को अपने विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि भारतीय प्रवासियों के कारण ब्रिटेन आज समृद्ध है. इससे पहले सुएला ब्रेवरमैन ने इस डील का विरोध करते हुए कहा था कि इस डील के बाद ब्रिटेन में भारतीयों की भीड़ बढ़ जाएगी. भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी.
भारत और ब्रिटेन के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौता को लेकर ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने अपना सुर बदलते हुए कहा कि भारतीय प्रवासियों के कारण ही आज ब्रिटेन काफी समृद्ध है. ब्रिटेन अब व्यापार या वीजा के मामले में यूरोप केंद्रित मानसिकता नहीं रखता है. ब्रेवरमैन ने कहा कि दोनों देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटेन इस व्यापार समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए उत्सुक है. इससे पहले उन्होंने भारत-ब्रिटेन के बीच ट्रेड डील का विरोध करते हुए कहा था कि इससे वीजा की अवधि से ज्यादा रहने वाले भारतीयों की भीड़ और बढ़ जाएगी.
ब्रिटिश भारतीय होना गौरव की बात ब्रेवरमैन ने मंगलवार को लंदन स्थित इंडिया ग्लोबल फोरम में आयोजित एक दिवाली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिटिश भारतीय समुदाय का सदस्य होना मेरे लिए गौरव की बात है. भारतीय प्रवासियों द्वारा ब्रिटेन में किए योगदान की सराहना करते हुए ब्रेवरमैन ने कहा कि ब्रिटेन के गांव, कस्बों और शहरों को भारतीय प्रवासियों ने संवारा है.
ब्रिटेन डील को लेकर उत्सुक ब्रेवरमैन ने कहा कि ब्रिटेन दोनों देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए इस व्यापार समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए उत्सुक है. लेकिन सिर्फ अर्थव्यवस्था को मजबूत करना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य नहीं है. हमारा एक साझा लक्ष्य यह है कि 2030 तक हम इस साझेदारी को मजबूत करते हुए सुरक्षा मामलों पर सहयोग देना. यह घरेलू स्तर के -साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खासकर इंडो-पैसिफिक के लिए काफी महत्वपूर्ण है.
ट्रस इस डील को लेकर प्रतिबद्ध गृह मंत्री ने कहा कि लिज ट्रस के नेतृत्व वाली सरकार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के द्वारा शुरू की गई डील को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. आपको बता दें कि भारत और ब्रिटेन ने जनवरी में इस मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू की थी. अप्रैल में भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस डील को हरी झंडी दी थी.
भारत विरासत का हिस्साः ब्रेवरमैन गृह मंत्री ब्रेवरमैन ने भारत-ब्रिटेन रिश्ते को केरल से बिहार और दिल्ली से कलकत्ता की यात्रा के साथ जोड़ते हुए कहा कि भारत और ब्रिटेन का रिश्ता हमेशा ताजा और जीवंत रहने वाला है. उन्होंने कहा कि भारत मेरे दिल में है, वह मेरी आत्मा है, वह मेरे खून में है. मुझे गर्व है कि मेरे पिता के पूर्वज और उनका परिवार गोवा में है और मेरी मां का संबंध मद्रास से है. ब्रेवरमैन ने कहा कि भारत उनकी विरासत का हिस्सा है, मैं अपने परिवार के दोनों तरफ से भारतीय हूं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








