
'भारतीयों की भीड़ बढ़ जाएगी', वाले बयान पर घिरीं ब्रिटेन की गृह मंत्री, अब मोदी सरकार ने दिया जवाब
AajTak
ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमेन ने ब्रिटेन और भारत के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते को लेकर कड़ा विरोध किया था. इस मुक्त व्यापार समझौते के तहत कोई भी भारतीय कामगार या छात्र को ब्रिटेन जाने में सहूलियत होगी. अब भारत सरकार ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि भविष्य में कोई भी समझौता दोनों तरफ के लाभों को देखते हुए होगा.
ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमेन ने कहा था कि ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों और वीजा से अधिक समय बिताने वाले लोगों की संख्या में भारतीय सबसे ज्यादा हैं. उन्होंने ब्रिटेन और भारत के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते को लेकर कड़ा विरोध किया था. इस मुक्त व्यापार समझौते के तहत कोई भी भारतीय कामगार या छात्र को ब्रिटेन जाने में सहूलियत होगी. अब भारत सरकार ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि माइग्रेशन को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है. इन मुद्दों पर अभी टिप्पणी करना उचित नहीं है.
क्या कहा था ब्रेवरमेन ने ब्रिटिश मैगजीन द स्पेक्टेटर को दिए एक इंटरव्यू में ब्रेवरमेन ने कहा था कि मैं भारतीयों के लिए ब्रिटेन की सीमा खोलने वाली इस नीति को लेकर काफी चिंतित हूं. भारतीय प्रवासी ब्रिटेन में अपनी वीजा अवधि से ज्यादा समय बिताते हैं. गृह मंत्री ने पिछले साल पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के द्वारा किए गए प्रवासन और गतिशीलता भागीदारी (एमएमपी) समझौते की भी आोलचना की थी. उन्होंने दावा किया कि इससे देश में अवैध प्रवासियों और वीजा से अधिक समय बिताने वाले लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. ब्रेवरमेन ने यहां तक कह दिया कि मुझे नहीं लगता लोगों ने इसलिए ब्रेग्जिट के लिए वोट किया था.
भारत ने दिया जवाब भारतीय उच्चायोग ने बयान जारी करते हुए कहा है कि एमएमपी समझौते के तहत सरकार उन सभी भारतीय नागरिकों को वापस लाने को लेकर प्रतिबद्ध है जिनकी वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है. बयान में कहा गया है कि गृह मंत्रालय द्वारा साझा किए आंकड़ों को लेकर उच्चायोग ने अपने स्तरों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. एमएमपी प्रोटोकॉल के तहत ब्रिटेन द्वारा किए गए वादों को लेकर भी हम प्रतीक्षा कर रहे हैं.
भविष्य में कोई भी समझौता पारस्परिक लाभों को देखते हुए होगा गृह मंत्री ब्रेवरमेन द्वारा वीजा संबंधित मुक्त व्यापार समझौते पर किए गए विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर उच्चायोग ने कहा है कि जब वीजा और प्रवास से संबंधित मुद्दों पर बातचीत चल रही है, उस वक्त इन मामलों पर टिप्पणी करना उचित नहीं है. उच्चायोग ने यह भी कहा कि भविष्य में कोई भी समझौता दोनों तरफ के लाभों को देखते हुए होगा.
क्या है मुक्त व्यापार समझौता (FTA) भारत सरकार लंबे समय से ब्रिटेन की सरकार से मांग कर रही है कि भारत के कामगारों और छात्रों के लिए वीजा की संख्या बढ़ाई जाए. अगर मुक्त व्यापार समझौते (FTA) होता है तो इससे ब्रिटेन में भारतीयों की एंट्री आसान हो सकती है. भारतीय छात्रों और कामगारों की सुविधाएं हमेशा भारत के लिए व्यापार समझौते का एक महत्वपूर्ण पहलू रहा है.

दक्षिण लेबनान के टायर शहर से सामने आई ग्राउंड रिपोर्ट में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी संघर्ष का असर अब आम लोगों की रोजी-रोटी पर साफ दिखाई दे रहा है. यहां करीब 1500 मछुआरे पिछले दो हफ्तों से समुद्र में नहीं उतर पा रहे हैं, जिससे उनका काम पूरी तरह ठप हो गया है. तट पर खाली पड़ी नावें और जाल ठीक करते मछुआरे इस संकट की गवाही दे रहे हैं. मछली पकड़ना जो कभी उनकी जिंदगी और आजीविका का आधार था.

इजरायल दो-दो मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है. इधर ईरान अटैक कर रहा है तो उधर लेबनान से हिजबुल्लाह हमले कर रहा है. आज ईरान ने इजरायल के कई शहरों में एक साथ हमला बोला. इजरायल के काफर कसीम में क्लस्टर बम से हमला किया. हमला हमले के बाद काफर कसीम शहर में भारी नुकसान हुआ है. इधर हिज़्बुल्लाह ने क़ंतारा के पास एक इजरायली टैंक पर दूसरे हमले की जिम्मेदारी ली है. देखें एक और एक ग्यारह.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब और गहरा होता जा रहा है. जहां एक ओर युद्धविराम को लेकर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी ओर दोनों देशों के बीच बयानबाज़ी और सैन्य दबाव तेज हो गया है. व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि वार्ता अभी डेड एंड पर नहीं पहुंची है, लेकिन हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर सकता है.

बांग्लादेश में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई. हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है. 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली. बस में करीब 40 लोग सवार थे. हादसा राजबाड़ी जिले में दाउलादिया टर्मिनल पर तब हुआ जब बस फेरी पर चढ़ रही थी. इसी दौरान ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है. ट्रंप ने संकेत दिया था कि सीजफायर हो सकता है, लेकिन ईरान ने कहा हमें तो कुछ पता ही नहीं है, किससे बात चीत हो रही है ट्रंप की? तो 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. ईरान दावे कर रहा है हम अमेरिका को सबक सिखा रहे हैं. उधऱ अमेरिका कह रहा है कि रुक जाओ नहीं तो कहीं के नहीं बचोगे. देखें बुलेटिन.

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग अब चौथे हफ्ते में पहुंच गई है. लड़ाई कम होने के कोई साफ संकेत नहीं दिख रहे हैं और हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. लगातार नए हमले, बढ़ते हताहत और तीखी बयानबाजी से पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है. दुनियाभर की नजर रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर बनी हुई है. कई देशों ने इस रास्ते से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, क्योंकि वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है.

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है और 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. हमले जारी हैं. युद्ध की वज से तेल अवीव में के अस्पताल भरे पड़े हैं. आजतक की टीम तेल अवीव के एक अस्पताल पहुंची.यहां अस्पताल की पार्किंग में मरीजों का उपचार जारी है. जहां दिखाया गया कि हमलों में जख्मी लोगों का कैसे इलाज हो रहा है. देखिए रिपोर्ट.

अमेरिकी प्रशासन वर्तमान में सैन्य विजय और कूटनीतिक निकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है. राष्ट्रपति का लक्ष्य आगामी चुनावों और आर्थिक स्थिरता हेतु संघर्ष को सीमित करना है, जबकि रक्षा विभाग 'अधिकतर दबाव' की नीति पर अड़ा है. इस द्वंद्व के बीच वैश्विक तेल बाजार की नजरें होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हैं.




