
भाभी से हुआ झगड़ा तो देवर ने कर दी भतीजी की हत्या, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के नरेला से एक व्यक्ति को अपनी ही भतीजी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने भतीजी की हत्या इसलिए की, क्योंकि भाभी से उसकी लड़ाई हुई थी.
दिल्ली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने भाभी से झगड़ा होने के चलते भतीजी का ही अपहरण कर लिया और कथित रूप से उसकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला दिल्ली के नरेला का है.
यह भी पढ़ें: UP: 'तेरी बहन से प्यार करते हैं...' विरोध करने पर 10वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, चारों भाई फरार
पूरे मामले में न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के नरेला इलाके में चार साल की बच्ची का उसके चाचा ने कथित तौर पर अपहरण कर उसकी हत्या कर दी. आरोपी की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के सीतापुर से की गई है. वहीं, बच्ची का शव सोमवार की सुबह उसके घर के पास एक जंगल में मिला. पीड़िता के पिता ने स्थानीय पुलिस को दी गई शिकायत में कहा था कि बच्ची रविवार रात को लापता हो गई थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बच्ची के चाचा ने उसकी मां से लड़ाई होने के चलते अपहरण कर लिया था.
जिसके बाद से ही पुलिस गिरफ्तारी में जुटी हुई थी. क्योंकि हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था. हालांकि, पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के सीतापुर से गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम तुरंत भेजी गई और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया गया.आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर लड़की का शव नरेला में पीड़िता के घर के पास स्वर्ण जयंती विहार के जंगल से बरामद किया गया.
हत्या यह भी पढ़ें: रेणुकास्वामी मर्डर केस: तीन आरोपियों को सशर्त जमानत, पुलिस ने हत्या का चार्ज हटाया
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) (हत्या) और 238 (साक्ष्यों को गायब करना, अपराधी को बचाने के लिए गलत जानकारी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने कहा कि आरोपी को दिल्ली लाया जा रहा है और आगे की जांच जारी है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











