
भाभी के अवैध संबंध, फोन कॉल और चचेरे भाई का मर्डर... सिंगर फरमानी नाज के पिता और भाई निकले कातिल
AajTak
यूपी के मुजफ्फरनगर में सिंगर फरमानी नाज (Singer Farmani Naaz) के पिता और भाई ने मिलकर फरमानी के चचेरे भाई की हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे अवैध संबंध है. इसी के शक में फरमानी नाज के पिता आरिफ और भाई फरमान ने वारदात को अंजाम दिया.
सिंगर और यूट्यूबर फरमानी नाज (Singer Farmani Naaz) के पिता और भाई समेत चार लोगों को उनके चचेरे भाई की हत्या के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस का कहना है कि फरमानी के पिता और भाई ने अवैध संबंधों के शक में फरमानी के चचेरे भाई की हत्या कर दी.
जानकारी के अनुसार, रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर माफी में पांच अगस्त को 17 साल के खुर्शीद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. मुजफ्फरनगर के एसपी (ग्रामीण) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि जब इस मामले की जांच की गई तो सिंगर के पिता आरिफ, भाई फरमान और दो रिश्तेदारों जाकिर और फरियाद सहित पांच लोगों की संलिप्तता सामने आई.
एसपी ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक अन्य आरोपी शाकिर फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. पूछताछ के दौरान फरमान ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के साथ खुर्शीद के अवैध संबंध थे, इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी. एसपी ने कहा कि अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है.
बीते साल हर-हर शंभू गाकर सुर्खियों में आई थीं फरमानी नाज
बता दें कि पिछले साल सिंगर फरमानी नाज ने भगवान शिव की स्तुति करने वाला एक भक्ति गीत 'हर हर शंभू' गाया था, जिसके बाद उन पर कई तरह के कमेंट किए जाने लगे थे. देवबंद के एक मौलवी ने इसे गैर-इस्लामिक निषिद्ध करार दिया था.
यह भी पढ़ेंः सिंगर फरमानी नाज के चचेरे भाई की हत्या, चाकुओं से गोदकर फरार हुए तीन बदमाश

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











