
भाजपा ने प्रेम शुक्ल और Shazia Ilmi को बनाया नया राष्ट्रीय प्रवक्ता
Zee News
इन दो नियुक्तियों के साथ अब भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में कुल 25 प्रवक्ताओं की टीम हो जाएगी. इससे पूर्व पार्टी के पास कुल 23 राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे.
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुंबई के प्रेम शुक्ल और दिल्ली की शाजिया इल्मी (Shazia Ilmi) को पार्टी का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है. यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. आधिकारिक प्रवक्ता बनने का दायित्व देने के लिए मैं आपके प्रति बेहद शुक्रगुज़ार हूँ! धन्यवाद! आप सब को ईद मुबारक! — Shazia Ilmi (@shaziailmi)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









