
भाजपा नेताओं के साथ उदयपुर हत्या के आरोपी की तस्वीर सामने आई, पार्टी बचाव में लगी
The Wire
राजस्थान के उदयपुर में दर्ज़ी कन्हैया लाल की हत्या के दो आरोपियों में से एक रियाज़ अटारी की तस्वीरें राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद्र कटारिया और रवींद्र श्रीमाली के साथ सामने आई हैं. कथित तौर पर रियाज़ को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के दो नेताओं ने पोस्ट भी लिखे हैं. कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या एक आरोपी के ‘भाजपा सदस्य’ होने के कारण ही केंद्र ने इस मामले की जांच एनआईए को सौंपने का फैसला किया है.
नई दिल्ली/जयपुर/उदयपुर: पैगंबर मोहम्मद के कथित अपमान का बदला लेने के लिए बीते 28 जून को राजस्थान के उदयपुर शहर में कन्हैया लाल नाम के एक दर्जी की बेरहमी से हत्या और इस घटना का वीडियो बनाने के आरोपियों में से एक रियाज अटारी को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक स्थानीय नेता ने दो साल से भी कम समय पहले एक फेसबुक पोस्ट में ‘भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता’ के रूप में वर्णित किया था. देखिए कैसे फ़ेस्बुक पर भाजपा नेता मोहम्मद ताहिर सरेआम आतंकी रियाज़ अटारी को भाजपा का कार्यकर्ता बता रहे हैं। pic.twitter.com/QjblPfWJIm हम समझ सकते हैं कि फेसबुक पर तस्वीरें सामाजिक कार्यक्रमों की भी हो सकती हैं। लेकिन फेसबुक पोस्ट स्पष्ट कर रही है कि कन्हैयालाल का हत्यारा आतंकी रियाज अटारी भाजपा का सक्रिय सदस्य है: श्री @Pawankhera#BJPFakeNewsFactory pic.twitter.com/Eiuk8LWOQl I am not surprised that you are peddling #FakeNews.The Udaipur murderers WERN’T members of the BJP. Their attempt to infiltrate was like the LTTE assassin’s attempt to enter the Congress to kill Rajiv Gandhi.Congress should stop fooling around with terror and national security. https://t.co/Nn5FKzxiwS
भाजपा के कुछ नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर इस आरोपी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस ने जहां भाजपा पर हमला शुरू कर दिया है, वहीं भाजपा अपना बचाव करने में लगी हुई है. — Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) July 2, 2022 — Congress (@INCIndia) July 2, 2022 — Amit Malviya (@amitmalviya) July 2, 2022
इरशाद चेनवाला और मोहम्मद ताहिर राजस्थान राज्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और आरएसएस द्वारा प्रचारित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रभावशाली सदस्य हैं और उनकी फेसबुक टाइमलाइन में रियाज अटारी की कई तस्वीरें हैं, जिसमें वह राजस्थान विधानसभा में भाजपा के नेता गुलाब चंद कटारिया (ऊपर तस्वीर देखें) और उदयपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता रवींद्र श्रीमाली (नीचे तस्वीर देखें) के साथ नजर आ रहा है. अन्य पोस्ट में रियाज को भाजपा के कार्यक्रमों में पार्टी का गमछा पहने और चेनवाला और ताहिर द्वारा माला पहनाते हुए देखा जा सकता है.
इनमें से कुछ पोस्ट में भाजपा के इन दो नेताओं (इरशाद चेनवाला और मोहम्मद ताहिर) द्वारा रियाज अटारी, जिसे आसानी से पहचाना जा सकता है, को पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में वर्णित किया गया है.

एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट का प्रतिनिधित्व करने वाले फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से उड़ानों में कम से कम 60% सीटों के चयन के लिए कोई शुल्क न लेने के फैसले को वापस लेने का आग्रह किया है. समूह का कहना है कि इस कदम से एयलाइंस को हवाई किराए बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा.

आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार जूनियर डॉक्टर की मां ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पनिहाटी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति दे दी है. प्रदेश भाजपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है.

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में 2017 से अब तक सीवर और सेप्टिक टैंक की ख़तरनाक सफाई के दौरान 622 सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है. 539 परिवारों को पूरा मुआवज़ा दिया गया, जबकि 25 परिवारों को आंशिक मुआवज़ा मिला. मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश 86 के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद महाराष्ट्र (82), तमिलनाडु (77), हरियाणा (76), गुजरात (73) और दिल्ली (62) का स्थान है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक की याचिका पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक 'संदिग्ध आरोपी' होने के नाते वह अपनी मनचाही राहत, जैसे सुरक्षा और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की मांग नहीं कर सकते. दीपक ने बीते महीने कोटद्वार में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग के साथ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा की जा रही बदसलूकी का विरोध किया था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.




