
'भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है...' मेरठ में लगा पोस्टर, अखिलेश बोले- बुलंद इकबाल!
AajTak
Meerut News: यूपी के मेरठ में एक दुकान खाली कराने की मांग को लेकर एक महिला मेडिकल थाने पहुंची. उसके समर्थन में कई और लोग भी जमा हो गए. आरोप है कि जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो थाने में जमकर हंगामा हुआ. खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताकर भीड़ ने पुलिस पर अभद्रता के आरोप लगाए.
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के मेडिकल थाने में आज जमकर हंगामा हुआ. भीड़ धरने पर बैठ गई. हंगामा करने वाले खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बता रहे थे. उनका कहना था कि एक महिला के पति का देहांत हो चुका है. उसकी दुकान पर उसके देवर ने कब्जा कर लिया था. उसकी शिकायत पर थाने में सुनवाई नहीं की गई. इसी को लेकर थाने में भीड़ जमा हो गई. थाने में जमा लोगों का आरोप था कि थानेदार और थाने के सिपाहियों ने महिला और उनके साथ अभद्रता की है.
इस मामले के बाद मेडिकल थाने के गेट पर एक पोस्टर लगा दिया गया. जिस पर लिखा था- 'भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है.' इसके नीचे थानेदार का नाम भी छपा है. ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है, जिसने पोस्टर लगाया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बैनर लगाने वालों को पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर चिह्नित कर रही है.
यह भी पढ़ें: झगड़े को सुलझाने पहुंची पुलिस शख्स को ले गई थाने, हुई मौत, परिजनों ने काटा बवाल
दरअसल, यह मामला पूजा नाम की महिला से जुड़ा है. महिला का आरोप है कि सात महीने पहले उसके पति की मौत हो गई थी. उसके दो बच्चे हैं. उसके पति की एक दुकान थी, जिस पर उसके देवर ने कब्जा कर लिया. दुकान को खाली करने के लिए पुलिस के पास आई थी, लेकिन पुलिस ने उसके साथ अभद्रता कर दी. इसके बाद महिला के समर्थन में थाने में भीड़ जमा हो गई. बीजेपी के युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री कुलदीप ने कहा कि महिला के पति के देहांत के बाद उसकी दुकान महिला के नाम आ गई थी. उस पर कब्जा हो गया है. उसकी दुकान दिलाने के लिए थाने पर पहुंचे थे, लेकिन थाने में अभद्रता की गई. सिविल ड्रेस में सिपाहियों ने धक्का-मुक्की की.
यह भी पढ़ें: कार के उड़ाए परखच्चे और पुलिस की फाड़ी वर्दी...Range Rover वाली लड़कियों का हंगामा
मेरठ के SP सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि थाना मेडिकल में कुछ व्यक्ति प्रॉपर्टी खाली कराने का अनुचित दबाव बना रहे थे. मानवता के नाते दोनों पक्षों की वार्ता भी कराई गई. पुलिस के द्वारा किसी का कब्जा नहीं हटाया जा सकता. दबाव बनाने के लिए भीड़ जमा की गई. धरना प्रदर्शन भी किया. उन्होंने कहा कि यह भी जानकारी में आया है कि यही व्यक्ति पोस्टर लेकर आए, जिसमें एक खास राजनीतिक दल का नाम लिखते हुए थाने में लगा दिया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









