
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया, सबके लिए कब तक उपलब्ध होगा कोविड का टीका
Zee News
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि दिसंबर तक सभी देशवासियों के लिए कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीके उपलब्ध हो जाएंगे और इसके लिए कैलेंडर तय हो गया है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर लोगों का मनोबल गिराने का आरोप लगाया.
जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि दिसंबर तक सभी देशवासियों के लिए कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीके उपलब्ध हो जाएंगे और इसके लिए कैलेंडर तय हो गया है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर लोगों का मनोबल गिराने का आरोप लगाया. नड्डा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां और राज्य से पार्टी के सांसदों के साथ वर्चुअल संवाद कर राजस्थान के हालात की समीक्षा की. यहां जारी बयान के अनुसार इस दौरान नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मार्च में ही मुख्यमंत्रियों को चेता दिया था और सभी राज्यों को दूसरी लहर की पूर्व तैयारी के लिए कहा था. उन्होंने कहा, 'भारत ने मात्र 9 माह में दो स्वदेशी वैक्सीन विकसित कीं, जो 18 करोड़ भारतीयों को लगाई जा चुकी हैं. दिसंबर के अंत तक सभी देशवासियों को वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी, इसका कैलेंडर तय हो गया है.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










